फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   horrible deed by dyal singh college student during exam

पेपर में छात्र का ऐसा कारनामा, सुन होश उड़ जाएंगे आपके

Sat, 18 Jul 2015 05:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Sat, 18 Jul 2015 05:21 PM IST
विज्ञापन
horrible deed by dyal singh college student during exam

दयाल सिंह कॉलेज में बीएड के मैथ के पेपर में शुक्रवार को एक परीक्षार्थी पहले से ही तैयार आंसर सीट को लेकर परीक्षा में बैठ गया। सभी उत्तर पैंसिल से लिखे गए थे। परीक्षा शुरू होने के बाद छात्र पहले से लिखे गए प्रश्रों के उत्तर को पैन से लिखकर पूर्व में लिखे गए उत्तरों को मिटा रहा था, ताकि किसी को किसी भी प्रकार का शक न हो।

विज्ञापन


करीब चार बजे इस छात्र पर सेंटर सुपरिटेंडेंट को शक हुआ। छात्र की उत्तर पुस्तिका की जांच हुई तो उसे पकड़ लिया गया। आनन-फानन में छात्र को कक्षा से बाहर बुलाया गया और पूरे मामले की गंभीरता से जांच हुई। जांच में पता चला कि छात्र के पास जो उत्तर पुस्तिका थी, वह दयाल सिंह सेंटर के कोडिंग शेड्यूल की सीरिज से मैच नहीं खाती थी।
विज्ञापन


इस मामले में छात्र पर दबाव दिया गया तो पता चला कि छात्र ने इससे पहले 15 जून को सेक्टर 14 करनाल के गवर्नमेंट कॉलेज में एमए इंग्लिश अंतिम वर्ष की परीक्षा दी थी। इसी दौरान वह वहां से इस उत्तर पुस्तिका को चुरा कर लाया था। इसके बाद छात्र ने सभी प्रश्रों के उत्तर इस उत्तर पुस्तिका पर लिखे और परीक्षा में लेकर बैठ गया। ऐसे में महत्वपूर्ण सवाल यह उठता है कि छात्र को प्रश्रों के उत्तर कैसे पते चले? क्या पेपर लीक हो चुका था?

विज्ञापन
विज्ञापन

एमए और बीएड एक साथ कैसे?

horrible deed by dyal singh college student during exam

सेंटर सुपरिटेंडेंट दिनेश कुमार व डिप्टी सुपरिटेंडेंट संदीप कुमार के अनुसार छात्र राजकुमार रोल नंबर 918200 वार्ड नंबर 9 इंद्री का रहना वाला है। छात्र से जांच के दौरान पता चला कि उसने यह उत्तर पुस्तिका करनाल के गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर 14 से अपने एमए इंग्लिश अंतिम वर्ष की परीक्षा के दौरान कमरा नंबर ए 27 से चुराई थी।

ऐसे में सवाल यह उठता है कि एक ही साल में छात्र बीएड और एमए की परीक्षा कैसे दे सकता है। सवाल यह भी उठता है कि कमरा नंबर 27 से चुराई गई उत्तरपुस्तिका की केयू के पास कोई शिकायत अब तक क्यों नहीं हुई। क्या इसमें उस समय ड्यूटी पर तैनात इनविजिलेटर की भी मिलीभगत रही। इन सभी सवालों के जवाब अब जांच के बाद ही पता चलेंगे। सेंटर सुपरिटेंडेंट दिनेश ने बताया कि इस मामले में केयू को लिखकर भेज दिया गया है, कार्रवाई वहीं से होगी।

ऐसे पकड़ में आया छात्र
छात्र ने परीक्षा में बैठते हुए पूरी होशियारी बरती। उत्तर पुस्तिका लेकर परीक्षा में बैठने के बावजूद इनविजिलेटर की पकड़ में नहीं आया। सेंटर में अनुपस्थित छात्रों की गिनती करने पर एक शीट उपस्थित छात्रों से अधिक पाई। यहीं से शक हुआ और जांच के बाद छात्र पकड़ में आ गया।

मेरे पास इस बारे में कोई शिकायत नहीं आई है। मामला गंभीर है। यदि मामले की शिकायत आती है तो पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।
-हुकम सिंह, परीक्षा नियंत्रक, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed