फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Horrible Car Accident, 2 Young Man Dead

छुट्टियां मनाने जा रहे दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

Tue, 23 Dec 2014 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लालडू(मोहाली)
ब्यूरो/अमर उजाला, लालडू(मोहाली) Updated Tue, 23 Dec 2014 12:13 PM IST
विज्ञापन
Horrible Car Accident, 2 Young Man Dead

चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर गांव झारमड़ी में सेल्स टैक्स बैरियर के पास रविवार सुबह एक कार हाईवे पर खड़े कैंटर से जा टकराई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार पांचों दोस्त गुड़गांव से शिमला छुट्टिया मनाने जा रहे थे। कैंटर चालक मौके से भाग गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आशीष(19) निवासी सुकराली (गुडगांव) दोस्त संचित कटारिया (19) निवासी गुड़गांव, लव शर्मा, संजय कुमार और सतबीर सिंह निवासी गुड़गांव के साथ कॉलेज की छुट्टियां होने के चलते शिमला घूमने जा रहे थे। जैसे ही कार रविवार सुबह करीब चार बजे सेल्स टैक्स बैरियर पर पहुंची तो वहां खड़े कैंटर से कार जा टकराई।
विज्ञापन


हादसे में संचित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आशीष की अस्पताल ले जाते हुए मौत हो ई। वहीं, तीन अन्य घायलों का उपचार डेराबस्सी  के सिविल अस्पताल में चल रहा है। आशीष और संचित के शवों के पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों के हवाले कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसा इतना भयानक था कि कार का अगला हिस्सा कैंटर के अंदर घुस गया था। मामले की जांच शामचंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed