{"_id":"e913dbbbd5bd15f0f65f931634fb6900","slug":"horrible-accident-in-nangal-2-killed-11-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से धर्मशाला जा रही बस खड़े ट्रक से टकराई, 2 की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली से धर्मशाला जा रही बस खड़े ट्रक से टकराई, 2 की मौत
ब्यूरो/अमरउजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Sun, 23 Aug 2015 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंगल। नंगल-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह करीब तीन बजे गांव अजौली के पास एक बस खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार निजी बस (डीएल1पीसी-3044) दिल्ली से धर्मशाला जा रही थी। गांव अजौली के पास नमक से भरा ट्रक (पीबी 11एजे -9852) खड़ा था। यात्रियों के अनुसार ड्राइवर को लगा कि सामने खड़ा ट्रक चल रहा है, लेकिन जब तक वह कुछ समझ पाता, बस ट्रक से पीछे से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में बस के सहचालक अनिल और एक महिला यात्री सुधा पत्नी दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए।
बस और ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस दाईं तरफ से बिल्कुल नष्ट हो गई और नमक की थैलियां बस की आखिरी सीट तक पहुंच गई।
घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा की सहायता से नंगल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां यात्री हीरा सिंह को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है जबकि अन्य घायल यात्रियों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल यात्रियों के नाम संतोष कुमार, राजन राय, अगोधा, राजेश नित्रा, आरएल अवस्थी, कमल देव, रणजीत लाक्कड़, सुनीता, अंशुमान, खुशी और नीलम हैं।