{"_id":"5b2781514f1c1b6c4d8b731c","slug":"honour-killing-in-haryana-boy-murdered-and-buried-in-farm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्यार करने की खौफनाक सजा, युवक की गर्दन काटी और खेत में दबा दिया...कुत्ते नोच रहे थे शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्यार करने की खौफनाक सजा, युवक की गर्दन काटी और खेत में दबा दिया...कुत्ते नोच रहे थे शव
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Updated Tue, 19 Jun 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
dead body
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक को प्यार करने की इतनी खौफनाक सजा दी गई कि देखने वालों की रूह तक कांप गई। कुत्ते शव को नोच रहे थे, तब मामले का खुलासा हुआ। घटना हरियाणा के पानीपत की है। गांव बिंझौल में खेत में सो रहे किसान की तेज धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई।
पहचान मिटाने के लिए मुंह पर पत्थर मार कर कुचल दिया गया। इसके बाद शव को उसी के ही खेत में दबा दिया गया। कुत्तों ने शव के सिर को नोंच दिया और शव को बाहर निकाल लिया। आसपास के किसानों ने शव को देखकर पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। सूचना मिलते ही डीएसपी जगदीप दूहन व मॉडल टाउन थाना प्रभारी विकास मौके पर पहुंचे।
सूत्रों के अनुसार, इस पूरी वारदात का कारण किसान का प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। पुलिस फिलहाल अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर रही है। वार्ड-24 सैनी कॉलोनी निवासी मृतक राकेश सैनी (40) पुत्र राम गोपाल सैनी खेतीबाड़ी करता था। उसका गांव बिंझोल में सैनी फार्म हाउस है। वो फार्म हाउस में सब्जी उगाता था। रात को सब्जियों की देखभाल करने के लिए वो हमेशा खेतों में ही सोता था। शनिवार रात 9 बजे वह उसके फार्म हाउस गया।

रविवार सुबह सोता नहीं मिला, पर खून के निशान दिखे
dead body
- फोटो : demo pic
रविवार सुबह 7 बजे नौकर बिट्टू, रग्गी व उनकी मां विद्या रानी खेत में आए। उनको राकेश हमेशा की तरह उसकी खाट पर नहीं सोता हुआ नहीं मिला। रविवार सुबह जब वह दूध निकालने नहीं आया तो नौकरों ने उसकी तलाश करते हुए उसकी खाट व तकिये पर खून पड़ा देखा। ये सब देख कर विद्यारानी ने राकेश के घर फोन कर जानकारी दी।
सूचना मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद परिजन व पुलिस खेत में पहुंचे। उन्होंने राकेश को उसके खेत के अलावा, दूसरों खेतों में तलाशा, लेकिन वह नहीं मिला। उसके खेत से 500 मीटर की दूरी पर कुत्तों का झुंड लगा हुआ देख, सभी लोग वहां पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि खेत की मेढ़ के नीचे राकेश का शव दबा हुआ था। इसे कुत्ते नोंच रहे थे। पुलिस ने शव को जमीन से बाहर निकाला।
शव की गर्दन कटी हुई व मुंह को पत्थर से कुचला हुआ था। सिर की हड्डियां तक भी टूटी हुई थीं। सूत्रों के अनुसार राकेश सैनी का खेत के पास ही किसी महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ये ही उसकी मौत का कारण बना है। जिस स्थान पर किसान की हत्या कर शव को दबाया गया था। उसी स्थान पर बुलेट बाइक के टायर के निशान व टंकी का ढक्कन मिला है। इसको पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्यारोपी बुलेट गाड़ी पर आए थे।
रंजिशन हुई है हत्या : दूहन
पुलिस मामले में कई एंगल पर काम कर रही है। राकेश की हत्या रंजिशन की गई है। पुलिस को मामले में कई सुराग हाथ लगे हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले में कई लोगों से पूछताछ कर रही है।
- जगदीप दूहन, डीएसपी हेडक्वार्टर पानीपत