फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   honour killing, daughter murder, minor daughter murder, karnal honour killing, haryana, crime

16 साल की बेटी ने उठाया ऐसा कदम, पिता ने काट डाली गर्दन

Sun, 10 Jul 2016 04:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Sun, 10 Jul 2016 04:18 PM IST
विज्ञापन
honour killing, daughter murder, minor daughter murder, karnal honour killing, haryana, crime
हरियाणा के करनाल में पिता ने बेटी की हत्या की - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के करनाल में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। पिता ने तलवार से गर्दन काटकर बेटी का कत्ल कर दिया। मृतका की पहचान गांव शेखपुरा निवासी 16 वर्षीय रिंकी के रूप में हुई। वह 12वीं की छात्रा थी।
विज्ञापन


हत्या की सूचना मिलते ही असंध थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता करनैल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस विभाग के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। वहीं, इसमें मृतका के होने वाले पति के ताऊ के लड़के बजेंद्र और सास बोहती देवी गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। हत्या के पीछे का कारण मंगेतर से फोन पर बात करना बताया जा रहा है।

मंगेतर से फोन पर बात करने को लेकर हुआ था झगड़ा

honour killing, daughter murder, minor daughter murder, karnal honour killing, haryana, crime
हरियाणा के करनाल में पिता ने बेटी की हत्या की - फोटो : अमर उजाला
असंध थाना प्रभारी हरविंदर ने बताया कि ​रिंकी का रिश्ता कैथल के गांव प्यौदा में रिश्ता तय हो रखा था। इसके चलते रिंकी अपने होने वाले पति जयभगवान से फोन पर बातचीत किया करती थी, लेकिन पिता को यह पसंद नहीं था।

इस बात को लेकर बाप बेटी का झगड़ा हो गया। नाराज होकर रिंकी प्यौदा अपनी ससुराल चली गई। वहां पहुंचने पर सभी ने उसे समझाया और वापिस जाने की सलाह दी। इसके बाद रिंकी की सास बोहती देवी और उसका जेठ बजेंद्र उसे छोड़ने करनाल आ रहे थे।

यह जानकर करनैल सिंह ने सभी पर तलवार से हमला कर दिया। करनैल सिंह ने रिंकी की गर्दन पर जोरदार वार किया और वह वहीं ढेर हो गई। इस हमले में बोहती देवी और बजेंद्र गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed