फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   honour killing: brutal murder of man and married girlfriend

ऑनर किलिंग: पत्नी-प्रेमी का कत्ल, भाई भी बना हत्यारा

Wed, 15 Jul 2015 12:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Updated Wed, 15 Jul 2015 12:22 PM IST
विज्ञापन
honour killing: brutal murder of man and married girlfriend

अवैध संबंध जब रिश्तों पर हावी हो जाएं तो ऑनरकिलिंग तय है। यहां भी दो कत्ल हुए। शादीशुदा महिला और उसके प्रेमी का। महिला का पति और सगे भाई पर कत्ल का आरोप।

विज्ञापन


यही सनसनीखेज सच है, हरियाणा के फतेहाबाद जिले में सामने आए इस मामले का। वारदात हरियाणा के भूना(फतेहाबाद) के गांव जांडली कलां में घटी। यहां प्रेमी और उसकी विवाहित प्रेमिका को घर के आंगन में बने टैंक में डुबो-डुबो कर मार डाला गया।
विज्ञापन


हत्यारों ने दोनों के शवों को गठरी में बांध कर नहर में फेंक दिया। पुलिस ने युवक के शव को बरामद कर मंगलवार को युवती के सगे भाई और पति सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। युवती का शव अभी नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी संगीता कालिया ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि फतेहाबाद जिले के जांडली कलां निवासी विश्वजीत(22) और उसकी पड़ोस में रहने वाली निर्मला देवी(32) के बीच प्रेम प्रंसग था और दोनों 11 जुलाई को शादी करने वाले थे।

गत 10 जुलाई को निर्मला के चाचा ससुर शीशपाल ने विश्वजीत को घर बुलवाया और उसके बाद दर्शन सिंह, उसके भाई जोगेन्द्र, ससुर रामकुमार और समैण निवासी सगे भाई सुरेन्द्र ने निर्मला और विश्वजीत की घर में बने पानी के टैंक में डूबोकर हत्या कर दी और शवों को काजलहेड़ी हेड नहर में फेंक दिया।

विश्वजीत का शव सिरसा के चोपटा में मिलने के बाद मामले का पटाक्षेप हुआ और पुलिस ने पांचों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो उन्होंने वारदात कबूल कर ली।

एक साल से 11 वर्षीय बच्चे की मां से प्रेम-प्रसंग चल रहा था

honour killing: brutal murder of man and married girlfriend

विश्वजीत की विधवा मां सुरेशी देवी ने बताया कि दो दिन तक उसका पता नहीं चलने पर 12 जुलाई को गुमशुदगी दर्ज करवाई और इसमें शक जताया कि निर्मला के ससुराल वालों ने विश्वजीत को गायब कर दिया है।

इस बीच सिरसा के चोपटा क्षेत्र में विश्वजीत का शव मिल गया। पुलिस ने निर्मला के पति, देवर, ससुर और चाचा ससुर व समैण निवासी उसके भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो पूरे मामले का पटाक्षेप हो गया।
 
जांडली कलां निवासी विश्वजीत और उसकी पड़ोस में रहने वाली 11 वर्षीय बच्चे की मां निर्मला देवी पत्नी दर्शन सिंह के बीच पिछले एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों गत सात मई को भागकर हैदराबाद चले गए थे। इस संबंध में 16 मई को विश्वजीत के खिलाफ निर्मला को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया गया था।

पुलिस ने दो जून को दोनों को हैदराबाद से हिरासत में लेकर फतेहाबाद न्यायालय में पेश किया। युवती के धारा 164 में कलमबंद करवाए गए बयान में कहा कि  विश्वजीत निर्दोष है, वह अपनी मर्जी से अकेली ही घूमने गई थी और वहां उसे विश्वजीत मिल गया।

इसी के साथ निर्मला ने पति दर्शन सिंह के घर जाने से भी इंकार कर दिया था। कोर्ट के आदेश पर उसे करनाल स्थित नारी निकेतन भेज दिया गया था जहां से 15 दिन पहले मायके पक्ष के लोग उसे अपने घर ले आए और फिर जांडली कलां भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed