फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   honour killing at punjab, brutal murder of daughter

एक और ऑनर किलिंग, प्यार किया तो मार दी बेटी

Fri, 10 Apr 2015 04:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर/अबोहर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर/अबोहर(पंजाब) Updated Fri, 10 Apr 2015 04:45 PM IST
विज्ञापन
honour killing at punjab, brutal murder of daughter

पंजाब में एक और ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। बेटी का कत्ल उसके पिता ने इसलिए कर दिया कि बेटी ने प्यार किया था। ये सनसनीखेज मामला पंजाब के फिरोजपुर/अबोहर के फाजिल्का में सामने आया।

विज्ञापन


यहां प्रेम विवाह की जिद करने वाली करीब 20 वर्षीय लड़की की उसके ही पिता ने गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका की डाक्टरी रिपोर्ट आने पर थाना सदर फाजिल्का पुलिस ने हत्यारोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। हालांकि परिवार वालों ने पुलिस को बताया था कि बेटी की करेंट लगने से मौत हो गई है।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे अधिकारी पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश सिंह ने बताया कि गांव न्योला निवासी हरीचंद की बेटी सुनीता रानी किसी युवक से प्रेम करती थी और उसी से विवाह करना चाहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पिता को यह मंजूर नहीं था। इसे लेकर घर में कई बार झगड़ा भी हुआ। लड़की के परिजनों ने उसे कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ विवाह करना चाहती थी।

पोस्टमार्टम करवाने पर हत्या का खुलासा

honour killing at punjab, brutal murder of daughter

इंस्पेक्टर जगदीश सिंह ने बताया कि पूछताछ दौरान परिवार के सदस्यों ने स्वीकार किया कि इसी बात को लेकर 5 अप्रैल को हरीचंद ने अपनी बेटी सुनीता की गला दबाकर हत्या कर दी और यह कहकर शोर मचा दिया कि बेटी को करंट लग गया जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने लड़की का पोस्टमार्टम करवाया और उसके पिता के बयानों पर धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव परिजनों के हवाले कर दिया।

जांच अधिकारी जगदीश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चला कि लड़की को करंट नहीं लगा बल्कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई। इस पर पुलिस ने लड़की के पिता हरीचंद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed