फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Honda City Car Tyre Robbery in Mohali

गियर डाला तो पता चला, टायर ले गए चोर

Mon, 15 Dec 2014 01:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 15 Dec 2014 01:21 PM IST
विज्ञापन
Honda City Car Tyre Robbery in Mohali

आज सुबह जब मोहाली निवासी भवनीत ने कार का गियर डाला तो कार नहीं चली, क्योंकि टायर तो चोर ले गए थे। टायर चोर गिरोह ने शनिवार रात बारिश का फायदा उठा कर सेक्टर-68 में धावा बोल दिया। चोर कोठी नंबर-4324 के बाहर खड़ी होंडा सिटी कार के चारों टायर चोरी कर कार र्को इंटों के सहारे खड़ा कर गए।

विज्ञापन


कार मालिक भवनीत गुप्ता ने बताया की उन्होंने अपनी कार शनिवार रात को करीब 10 बजे घर के बहार खड़ी कर दी। वह सुबह करीब सवा छह बजे पिता को रेलवे स्टेशन छोड़ने जाने लगे तो अंधेरा होने के कारण वो बिना टायर देखे ही कार में बैठ गए। यहीं नहीं उन्होंने कार स्टार्ट भी कर ली और साथ की सीट पर पिता को भी बैठा लिया।
विज्ञापन


कार को स्टार्ट करने के बाद जब उन्होंने कार चलाने की कोशिश की तो कार नहीं चली। तब उन्होंने नीचे उतर कर देखा तो कार के टायर गायब थे और कार ईंटों के सहारे खड़ी थी। यहीं नहीं कार के टायरों में लगे नट्स बोल्ट कुछ उनके घर के बाहर ग्रीन बेल्ट में पड़े थे तो कुछ साथ वाले घर के बाहर खाली जगह पर।
विज्ञापन
विज्ञापन


भवनीत ने बताया की उन्होंने यह कार करीब आठ महीने पहले ही खरीदी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी थी।

पहले भी हो चुकी हैं वारदात

कार टायर चोर गिरोह के निशाने पर है सेक्टर 68,69,70,71 और अन्य आसपास के नए सेक्टर हैं। पिछले पिछले दो महीनों में चोरों ने टायर चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।


लेकिन, अभी तक यह गिरोह पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। एक जगह तो यह गिरोह सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो चुका हैं। इसके बाद भी टायर चोर का पुलिस पता नहीं लगा पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed