फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Home guard jawan murdered with sharp weapon in Firozpur of Punjab

Firozpur News: होमगार्ड जवान की तेजधार हथियार से हत्या, घर के प्रांगण में मिली खून से लथपथ लाश

Thu, 22 Sep 2022 05:09 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 22 Sep 2022 05:09 PM IST
सार

पत्नी मंजीत कौर के बयान पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
Home guard jawan murdered with sharp weapon in Firozpur of Punjab
सुखचैन सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर में घर के प्रांगण में सो रहे होमगार्ड जवान पर तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। थाना सिटी जीरा से ड्यूटी कर रात को घर लौटा था और प्रांगण में सो रहा था। थाना सदर जीरा पुलिस ने गुरुवार को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी है। मामला फिरोजपुर के बस्ती गुरदीप सिंह (बुले) का है।

विज्ञापन


पीड़िता मंजीत कौर (50) ने पुलिस को बताया कि उसका पति सुखचैन सिंह होमगार्ड में नौकरी करता था और थाना जीरा सिटी में उसकी ड्यूटी थी। वह शराब पीने का आदी था। रात को ड्यूटी खत्म होने पर सुखचैन घर लौटा और रोटी खाकर घर के प्रांगण में सो गया, जबकि परिवार के बाकी सदस्य कमरों में जाकर सो गए। 
विज्ञापन


सुबह सवा पांच बजे उठकर देखा तो सुखचैन खून में लथपथ चारपाई पर पड़ा था। किसी व्यक्ति ने तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। इस संबंध में पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने वारदातस्थल पर पहुंच अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने घर के आसपास और कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर खंगालना शुरू कर दिया है। फिलहाल पत्नी मंजीत कौर के बयान पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed