{"_id":"5cd8ecddbdec22076c4ecccb","slug":"holy-book-shri-guru-granth-sahib-discourtesy-in-sangrur-of-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः संगरुर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी, श्री पालकी साहिब के साथ अग्नि को किया गया भेंट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाबः संगरुर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी, श्री पालकी साहिब के साथ अग्नि को किया गया भेंट
Mon, 13 May 2019 09:36 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरुर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरुर(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 13 May 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरगाड़ी और बहबल कलां कांड अभी शांत नहीं हुआ था कि अब एक और बेअदबी का मामला सामने आ गया, वो भी लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मतदान से ठीक पहले। घटना संगरुर जिले के हलका अमरगढ़ के अधीन पड़ते गांव हथोआ की है। यहां गुरुद्वारा साहिब में रविवार सुबह श्री गुरू ग्रंथ साहिब समेत पालकी साहिब को अग्नि भेंट कर दिया गया। इससे सिख श्रद्धालुओं में काफी रोष देखने को मिल रहा है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच की।
जानकारी के मुताबिक, गांव हथोआ के गुरुद्वारा साहिब के पाठी जोगा सिंह सुबह चार बजे पाठ करने के लिए आए। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब का मुख्य दरवाजा खोलना चाहा, लेकिन उन्हें ताले टूटे हुए मिले। उन्होंने जब अंदर जाकर देखा तो चारों तरफ धुआं ही धुआं फैला था। उन्होंने तुरंत गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष और गांव के सरपंच को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही बड़ी तदाद में लोग वहां पहुंच गए और आग पर काबू पाया।

सरकार और पुलिस गंभीर होती, तो ऐसी घटना दोबारा न होती
सूचना मिलते ही मौके पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल भी पहुंचे। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सरकार व पुलिस प्रशासन से मांग की कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करके सख्त सजा दी जाए। वहीं श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार भाई ध्यान सिंह मंड, भाई बलजीत सिंह दादूवाल, भाई अमरीक सिंह अजनाला और सतकार कमेटी के नेताओं ने कहा कि यदि पंजाब सरकार व पुलिस प्रशासन ने बेअदबी की घटनाओं को गंभीरता से लिया होता तो इन पर अंकुश लगाया जा सकता है।
उन्होंने ऐसी घिनौनी हरकत करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस प्रशासन ने गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो वे खराब मिले। मौके पर पहुंचे आईजी पटियाला अमरजीत सिंह राय ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और पुलिस प्रशासन फोरेंसिक टीम की मदद ले रहा है। सूचना मिलने पर एडीसी राजेश त्रिपाठी, एसएसपी संगरूर डॉ. संदीप गर्ग व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की विस्तार से जानकारी ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।