{"_id":"f579721ed5a7c0dcb026cd904647e60e","slug":"hobbies-of-beer-and-chicken-2-friends-made-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"बियर और चिकन के शौक ने बना दिया चोर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बियर और चिकन के शौक ने बना दिया चोर
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Tue, 22 Apr 2014 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीयर और चिकन का शौक पूरा करने के लिए दो दोस्त चोर बन गए। इसमें से एक नाबालिग। इसके बाद सेक्टर-15 में एक के बाद एक तीन वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
चोरी से मिले पैसे तो शौक पूरा करने में उड़ा दिए, लेकिन इससे पहले की चोरी किया सामान बेच पाते, सेक्टर-15 चौकी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
इनसे तीन घरों में चोरी किए गए दो लैपटॉप, एक एलसीडी, दो अंगूठी व मोबाइल रिकवर कर लिए गए हैं। नाबालिग आरोपी को जुविनाइल होम भेज दिया गया दूसरे साथी का रिमांड खत्म होने के बाद उसे अंबाला जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
सेक्टर-15 के तीन घरों में पिछले दिनों चोरियां हुई थी। एक घर से एप्पल, लैनोवो का लैपटॉप, एक मोबाइल व पैसे चोरी किए गए थे। दूसरे घर से एलसीडी व तीसरे घर से सोने की दो अंगूठी व टैब चोरी हुआ था।
विज्ञापन
खास बात यह है कि तीनों ही चोरियां दिन में हुई थी। मामले दर्ज होने के बाद जब जांच हुई तो सेक्टर-15 निवासी अभिषेक को चौकी पुलिस ने पकड़ लिया।
उससे पूछताछ हुई तो दूसरे साथी का पता चला। इनसे फिर सामान की भी रिकवरी हुई। पूछताछ में पता चला कि चोरी दिन में ही करते थे। क्योंकि शाम के वक्त दोनों आरोपियों के परिजन अपने काम से घर लौट आते थे और रात को बहाना बनाकर निकलने का कोई चांस नहीं था। चोरी किया गया कैश तो आरोपियों ने खर्च कर दिया, लेकिन अभी सामान नहीं बेच पाए थे।