फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hisar gang rape: tension increased police and will be political issue

हिसार गैंग रेप मामले में पुलिस की मुसीबतें बढ़ीं

Thu, 27 Mar 2014 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 27 Mar 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन
Hisar gang rape: tension increased police and will be political issue

हिसार के भगाना गांव में दो सगी बहनों सहित चार दलित लड़कियों को अगवा करने और एक के साथ सामूहिक दुराचार के मामले में पुलिस की मुसीबतें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव से पहले यह घटना कोई सियासी मुद्दा न बन जाए, इसलिए पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए गए हैं।

उधर, मामले में एससी आयोग ने कड़ा संज्ञान लेते हुए हिसार प्रशासन से दो दिन में रिपोर्ट मांगी है। डीजीपी एसएन वशिष्ठ ने इस मामले में पुलिस को पूरी तरह से निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन


आयोग के सदस्य ईश्वर सिंह ने हिसार के पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि वे वीरवार शाम तक इस मामले में रिपोर्ट पेश करें। उन्होंने दलितों के साथ घट रही ऐसी घटनाओं पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि 23 मार्च को हिसार के गांव भगाना में दलित समाज की दो सगी बहनों सहित चार नाबालिग लड़कियों को नशीला पदार्थ खिलाकर अगवा किया गया था।

गांव के ही कुछ युवक और उनके दोस्त शाम को घर से घूमने निकलीं चारों लड़कियों को जबरदस्ती गाड़ी में बिठा लिया था।

इसमें से एक लड़की के साथ सामूहिक दुराचार किया गया और अन्य तीन के साथ छेड़छाड़ की गई। वहीं मेडिकल रिपोर्ट में एक लड़की के साथ दुराचार की पुष्टि हुई है।

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य ईश्वर सिंह ने कहा कि इस मामले में संज्ञान लेते हुए मैंने हिसार के पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट आने के बाद ही आयोग की ओर से उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed