फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   himachal roadways bus accident in kurali of mohali, dozens of people injured

हिमाचल रोडवेज की बस का मोहाली में एक्सीडेंट, दर्जनों लोग घायल

Wed, 14 Sep 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुराली(मोहाली)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुराली(मोहाली) Updated Wed, 14 Sep 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
himachal roadways bus accident in kurali of mohali, dozens of people injured
कुराली में हिमाचल रोडवेज की बस का एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल रोडवेज की बस मोहाली में कुराली-खरड़ राष्ट्रीय मार्ग पर हादसे का शिकार हो गई, जिसमें दर्जनों लोग गंभीर घायल हुए। हादसा गांव चनालों  के पास बुधवार दोपहर बस और ट्राले में टक्कर से हुआ।
विज्ञापन


टक्कर के बाद बस पलट गई और उसमें सवार करीब 36 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े आए और क्षतिग्रस्त बस में से सवारियों को बाहर निकाला। लोगों ने ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


ट्राला चालक पिशोरा सिंह और क्लीनर कुलविंदर सिंह की हालत गंभीर होने कारण डॉक्टरों ने चंडीगढ़ पीजीआई रैफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ अमरबीर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच गए। क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ से ऊना जा रही थी बस

himachal roadways bus accident in kurali of mohali, dozens of people injured
कुराली में हिमाचल रोडवेज की बस का एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
मिली जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ से ऊना जा रही हिमाचल रोडवेज की बस (एचपी-36-सी-0108) की टक्कर दूसरी तरफ से आ रहे ट्राला (एचआर-58-बी- 6597) के साथ हो गई। टक्कर लगने से बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतर कर खेतों में पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त ​थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

घायलों की पहचान बस सवार सतविंदर सिंह निवासी ऊना, अमित हंस निवासी नंगल, जमना दास निवासी ऊना, विमला निवासी ऊना, तृपता निवासी दिल्ली, शाम मिश्रा निवासी बिहार, हमेश चंद निवासी ऊना, तिरलोचन सिंह निवासी सुमलाह, प्रभात चंद भड़साई, बस के चालक कुलजीत सिंह कांगड़ा और कंडक्टर रजिंदर सिंह राजन के अतिरिक्त ट्राला चालक पिशोरा सिंह बरेली व क्लीनर कुलविंदर सिंह निवासी यमुना नगर के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed