{"_id":"587242f34f1c1b1829ba7faf","slug":"himachal-pradesh-boy-arrested-with-drugs-at-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को देख मुड़ गया, दबोचा तो जेब से मिली होश उड़ाने वाली चीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस को देख मुड़ गया, दबोचा तो जेब से मिली होश उड़ाने वाली चीज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 08 Jan 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
drugs
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाके पर खड़ी पुलिस को देखकर वापिस मुड़ गया। हवलदारों ने पीछा करके पकड़ा तो उसकी जेब से होश उड़ाने वाली चीज मिली। नशीले पदार्थ के साथ चंडीगढ़ पुलिस ने युवक को किशनगढ़ से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी से 4.90 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक पकड़े गए आरोपी की पहचान हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के गांव देवोल निवासी सुरजीत कुमार (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उन्होंने शनिवार को किशनगढ़ के पास नाका लगाया हुआ था और आने जाने वालों की चैकिंग कर रहे थे। तभी सुरजीत कुमार पैदल ही उस तरफ से आ रहा था। जैसे ही उसने पुलिस का नाका देखा वो वापस मुड़ गया और भागने की कोशिश की।
पुलिस ने आरोपी पर शक होने पर दौड़कर उसको काबू किया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसकी जेब से 4.90 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जिस पर आईटी पार्क थाना पुलिस ने स्मैक कब्जे में लेकर आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।