फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Himachal man dies after jumps in front of bus in Chandigarh

बस के आगे कूद गया व्यक्ति: हिमाचल के व्यक्ति की चंडीगढ़ में मौत, बस के टायर से कुचला गया, ISBT-43 की घटना

Sun, 20 Apr 2025 12:48 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 20 Apr 2025 12:48 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश से चंडीगढ़ आए एक व्यक्ति ने बस के आगे छलांग लगा दी। बस के टायर के नीचे कुचले जाने से उसकी मौत हो गई। यह घटना सेक्टर-43 बस स्टैंड पर हुई है। 

विज्ञापन
Himachal man dies after jumps in front of bus in Chandigarh
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में हिमाचल के व्यक्ति ने बस के आगे छलांग लगा दी। बस से कुचले जाने की वजह से उसकी मौत हो गई। घटना चंडीगढ़ के सेक्टर-43 स्थित बस स्टैंड की है। जैसे ही व्यक्ति ने बस के आगे छलांग लगाई तो वहां हड़कंप मच गया। वहीं बस चालक बस के साथ फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। 

विज्ञापन


आईएसबीटी-43 के गेट के पास शनिवार देर शाम व्यक्ति बस के आगे कूद गया। इसकी सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में उसे जीएमसीएच-32 ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान 50 वर्षीय विजय कुमार निवासी कुल्लू हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उक्त व्यक्ति ने खुद चलती बस के आगे छलांग लगाई थी। सेक्टर-36 थाने में अज्ञात बस चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पंजाब रोडवेज और एक निजी कंपनी की बस अड्डे से बाहर निकल रही थी। इसी दौरान अचानक गेट के नजदीक खड़े अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने चलती बस के आगे छलांग लगा दी, जिससे वह बस के टायर नीचे कुचला गया। शनिवार देर रात को मृतक का भाई सेक्टर-43 पुलिस चौकी में पहुंचा जिसके बाद मृतक विजय कुमार की शिनाख्त हो सकी। रविवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed