फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   highcourt dismissed advocate appeal, panalty

हाईकोर्ट में सामने आया वकील का कांड

Wed, 11 Jun 2014 05:58 PM IST
सुरजीत सत्ती/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुरजीत सत्ती/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 11 Jun 2014 05:58 PM IST
विज्ञापन
highcourt dismissed advocate appeal, panalty

पंजाब एंड हरियाणा हाइकोर्ट में एक मामले की सुनवाई में विपक्ष की वकील ने लुधियाना के वकील का कांड सामने ला दिया। उसके आधार पर फैसला सुनाते हुए हाइकोर्ट ने लुधियाना के वकील अजय चंचल पर 50 हजार रुपये जुर्माना लगाते हुए उसकी जान माल की सुरक्षा की मांग करती याचिका खारिज कर दी है।

विज्ञापन


अजय चंचल ने हाईकोर्ट में दी याचिका में कहा था कि उसे लुधियाना के वकीलों से खतरा है। सुनवाई के दौरान विपक्ष की एडवोकेट रोतिला मोहिनी ने हाइकोर्ट को बताया कि इस वकील अजय चंचल ने हमारी एक महिला एडवोकेट मित्र को शादी का प्रस्ताव दिया था, जिसने मना कर दिया। इसी कारण चंचल ने पांच महिला वकीलों के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणियां डाली थी। चंचल ने जो याचिका में आरोप लगाया है, वह निराधार है।
विज्ञापन


दोनों पक्षों को सुनने के बाद जस्टिस महेश ग्रोवर ने पहले चंचल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की बात कही, लेकिन चंचल के आग्रह पर बैंच ने ऐसा नहीं किया और आखिर 50 हजार जुर्माना लगाते हुए उसकी याचिका खारिज कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed