{"_id":"62fb38f24d073c2fdf117865","slug":"high-speed-bmw-car-rammed-into-school-wall-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: तेज रफ्तार BMW कार स्कूल की दीवार में घुसी, चार लोग बाल-बाल बचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Chandigarh News: तेज रफ्तार BMW कार स्कूल की दीवार में घुसी, चार लोग बाल-बाल बचे
Tue, 16 Aug 2022 12:00 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 16 Aug 2022 12:00 PM IST
सार
गाड़ी सवार लुधियाना के रहने वाले हैं। वह मोहाली में घूमने आए थे। 15 अगस्त रात करीब ढाई बजे यह हादसा हुआ। गाड़ी सवार 24/7 जा रहे थे। नवीन कुमार ने बताया कि गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बीएमडब्ल्यू कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर 52/53 की डिवाइडिंग सड़क पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कर सरकारी स्कूल की दीवार से जा टकराई। गाड़ी दीवार को तोड़ती अंदर जा घुसी। बीएमडब्ल्यू कार के सभी एयरबैग खुल गए। हादसे में कार सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए हैं। सेक्टर- 61 चौकी प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि गाड़ी में दो युवक और दो युवतियां सवार थे।
विज्ञापन
गाड़ी सवार लुधियाना के रहने वाले हैं। वह मोहाली में घूमने आए थे। 15 अगस्त रात करीब ढाई बजे यह हादसा हुआ। गाड़ी सवार 24/7 जा रहे थे। नवीन कुमार ने बताया कि गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। गाड़ी सवारों को हल्की चोट भी आई है। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन