फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heroin trafficking gang Busted, 1 arrest

हेरोइन तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Fri, 06 Jun 2014 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन Updated Fri, 06 Jun 2014 11:35 PM IST
विज्ञापन
Heroin trafficking gang Busted, 1 arrest

पुलिस ने शुक्रवार को हेरोइन तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर 13 किलो हेरोइन, दो रिवाल्वर 32 बोर विदेशी, दो पिस्टल सहित 20 कारतूस, 36 लाख रुपये, एक पाकिस्तानी मोबाइल बरामद किया है।

विज्ञापन


जनरल पुलिस बार्डर जोन अमृतसर के आईजी ईश्वर चंद्र और डीआईजी एके मित्तल ने बताया कि तरनतारन के सीआई स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह टी-प्वाइंट झब्बल रोड काजीकोट पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्हें गुप्त सूचना मिली कि विक्की कुमार वासी हवेलियां, जगदीश सिंह उर्फ जग्गी, निरवैल सिंह उर्फ तीरक, हर्शनप्रीत सिंह उर्फ हस्सी, गुरजंट सिंह उर्फ भोलू वासी हवेलियां, गुरजीत सिंह, वासी रसूलपुर व अमरजीत सिंह वासी झब्बाल भारी मात्रा में नशीले पदार्थ व अवैध हथियारों की सप्लाई करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका एक बड़ा गिरोह है। आरोपी पाकिस्तानी मोबाइल व सिम के प्रयोग से पाकिस्तान के तस्कर नसूर हुसैन से संपर्क में रहकर इन नशीले पदार्थों की तस्करी कर पंजाब के अलावा कई दूसरे बड़े राज्यों में सप्लाई करते हैं।

सूचना थी कि शुक्रवार को इस गिरोह का एक सदस्य कार में भारी मात्रा में हेरोइन व अवैध हथियार लेकर झब्बाल रोड से होते हुए गंगानगर राजस्थान में सप्लाई करने के लिए जाएगा।

इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने नाकाबंदी कर चेकिंग के दौरान उक्त गाड़ी चलाने वाले व्यक्ति को रुकने के लिए कहा तो वह भागने की कोशिश करने लगा। इस गाड़ी के पीछे आ रही एक अन्य कार में सवार 5-6 व्यक्ति भागने में सफल हो गए।

पकड़ी गई गाड़ी में सवार आरोपी गुरजीत सिंह की जब तलाशी ली गई तो कई पैकेट में 13 किलो हेरोइन (65 करोड़), दो रिवाल्वर 32 बोर विदेशी, दो पिस्टल सहित 20 कारतूस सहित 36 लाख रुपये और एक पाकिस्तानी मोबाइल बरामद किया गया।


जब आरोपी गुरजीत सिंह से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि भागने वाले व्यक्ति गिरोह के सदस्य थे। वह हेरोइन और अवैध हथियार दिल्ली व मुंबई में सप्लाई करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed