{"_id":"5b59cb354f1c1b19208b6da7","slug":"heroin-smugglers-arrested-with-husband-and-wife-in-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की तस्करी करने वाले पति-पत्नी साथी सहित गिरफ्तार, 1 किलो हेरोइन भी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे की तस्करी करने वाले पति-पत्नी साथी सहित गिरफ्तार, 1 किलो हेरोइन भी बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Updated Fri, 27 Jul 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात पुलिस के सीआईए स्टाफ ने हेरोइन की तस्करी का धंधा करने वाले पति-पत्नी को साथी सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों से एक किलोग्राम हेरोइन और एक आई-20 कार बरामद की। गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान कुलवीर सिंह पुत्र सुरिंदर, उसकी पत्नी संदीप कौर निवासी ग्रीन मॉडल टाउन गोराया और हनी पुत्र तेजपाल निवासी रूड़का रोड गोराया के रूप में हुई हैं।
एसएसपी देहाती नवजोत सिंह माहल, एसपी इनवेस्टीगेशन देहाती बलकार सिंह, बलविंदर इकबाल सिंह काहलो ने कहा कि देहाती पुलिस के सीआईए स्टाफ वन के इंचार्ज हरिंदर सिंह और सीआईए स्टाफ-टू के इंचार्ज शिव कुमार ने गुप्ता सूचना के आधार पर गोराया से रूड़का कलां सड़क नाकाबंदी की हुई थी, इस दौरान आरोप कुलवीर सिंह और उसकी पत्नी संदीप कौर व हनी को काबू किया गया।
पुलिस ने आरोपियों की कार आई-20 की तलाशी लेने पर एक किलोग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना गोराया में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि ड्राइवर का काम करने वाले आरोपी कुलवीर सिंह ने पुलिस का बताया कि वह दिल्ली से सस्ते दाम में हेरोइन लाकर जालंधर में बेचने का काम करता था। इस तस्करी में उसकी पत्नी संदीप कौर और उसका साथी हनी उसका साथ देते थे।
विज्ञापन
तस्करी का यह धंधा वह पिछले करीब 5 सालों के करता आ रहा हैं। कुलवीर सिंह पर पहले भी थाना गोराया में दो एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। दिल्ली में मेकअप आर्टिस्ट का काम करने वाले आरोपी हनी ने बताया कि कुलवीर सिंह अपने साले के घर गोराया आता जाता था और उसका भी वहीं पर आना जाना था। उसकी दोस्ती कुलवीर सिंह और उसकी पत्नी संदीप कौर के साथ हो गई। इसके बाद वह तीनों मिलकर हेरोइन खरीदने और बेचने का धंधा करने लगे। हनी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा थाना इंदौर में आईपीएस 302 का केस दर्ज हैं।