फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   heroin of 210 million seized in Punjab

पंजाब में 210 करोड़ की हेरोइन बरामद

Sun, 05 Oct 2014 08:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना/फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना/फिरोजपुर Updated Sun, 05 Oct 2014 08:22 AM IST
विज्ञापन
heroin of 210 million seized in Punjab

डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की टीम ने शनिवार की सुबह लुधियाना-फिरोजपुर रोड पर मुल्लांपुर के पास एक ट्रक से 40 किलोग्राम हेरोइन पकड़ी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 200 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

विज्ञापन


इस मामले में डीआरआई ने ट्रक ड्राइवर रछपाल सिंह को काबू किया है। इंटेलिजेंस एजेंसी ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। इंटेलिजेंस एजेंसियों और पुलिस को गुमराह करने के लिए ट्रक के आगे ऑन आर्मी ड्यूटी का स्टीकर भी लगाया गया था।
विज्ञापन


डीआरआई को सूचना मिली कि फिरोजपुर की तरफ से आ रहे ट्रक नंबर पीबी-46एम-4252 में हेरोइन की बड़ी खेप आ रही है। सूचना मिलते ही इंटेलिजेंस एजेंसी की टीम सतर्क हो गई और मुल्लांपुर दाखा के पास नाकाबंदी कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान से भारत में लाई जा रही थी

heroin of 210 million seized in Punjab

इसके बाद अधिकारियों ने ट्रक को रोक उसकी तलाशी ली तो ट्रक से 40 किलो हेरोइन मिली। यह खेप एक-एक किलो के चालीस पैकेट में पैक की गई थी। हेरोइन की प्राथमिक जांच कराई गई है और आगे सैंपलिंग के लिए प्रोसेस किया जा रहा है।

ट्रक को कब्जे में लेकर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीआरआई अधिकारी अब यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि यह खेप कहां से आ रही थी और इसकी डिलीवरी किसे दी जानी थी। इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

इसके लिए ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार हेरोइन की यह खेप पाकिस्तान से भारत में लाई जा रही थी। जानकारों का कहना है कि ड्राइवर के साथ ट्रक में क्लीनर भी था, लेकिन वह फरार हो गया। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है।

बीएसएफ ने पकड़ी 10 करोड़ की हेरोइन

heroin of 210 million seized in Punjab

उधर फिरोजपुर में सरहद पर लगी फेंसिंग के पास से भारतीय सीमा में हेरोइन के पैकेट फेंक रहे पाकिस्तानी तस्करों पर बीएसएफ ने फायरिंग की। बीएसएफ की फायरिंग को देख तस्कर भाग खड़े हुए।

शुक्रवार सुबह बीएसएफ अधिकारियों ने घटनास्थल पर सर्च अभियान चलाया तो वहां से दस करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद हुई। यह घटना बीओपी शीला (सेक्टर अमृतसर) के पास घटी। डीआईजी एमएफ फारूकी ने बताया कि बीएसएफ के जवान बीओपी शीला के नजदीक फेंसिंग के साथ-साथ गश्त कर रहे थे।

इस दौरान उनके जवानों ने दो पाकिस्तानी तस्करों को देखा। तस्कर फेंसिंग के पास से भारतीय सीमा में हेरोइन के पैकेट फेंक रहे थे। फेंसिंग पार धान की फसल लगे होने और अंधेरा होने के कारण तस्कर नजर नहीं आ रहे थे। बीएसएफ जवानों ने उन्हें चेतावनी दी परंतु पैकेट फेंकने का सिलसिला जारी रहा।

उसके बाद जवानों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग करते ही पाकिस्तानी तस्कर वहां से भाग गए। शुक्रवार सुबह घटनास्थल का दौरा करने पर वहां से हेरोइन के दो पैकेट बरामद हुए। उनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत दस करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed