{"_id":"5932f6ce4f1c1bfb6ebdd4ad","slug":"heroin-hidden-in-cylindrical-pin-seized-in-ferozepur","type":"story","status":"publish","title_hn":" सीमा से मिली बारह करोड़ की हेरोइन, तस्करी का तरीका जान हो जाएंगे परेशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीमा से मिली बारह करोड़ की हेरोइन, तस्करी का तरीका जान हो जाएंगे परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Sun, 04 Jun 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
भारत-पाक सरहद से बरामद हेरोइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की ओर से सरहद पर प्रतिदिन हेरोइन तस्करी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। शनिवार को बीएसएफ फिरोजपुर और अबोहर सेक्टर से सटी भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग बारह करोड़ की हेरोइन बरामद हुई है।
बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक, बीएसएफ फिरोजपुर सेक्टर की बीओपी बाण के पास सरहद पर लगी फेंसिंग पार खेत में से बीएसएफ की बटालियन 77 के जवानों को एक लोहे की पाइप मिली। उसे काटने पर उसके अंदर से 290 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
सूचना के आधार पर बीएसएफ फाजिल्का सेक्टर की बीओपी जीजी-वन के पास फेंसिंग पार खेतों में सर्च अभियान चलाया गया। बीएसएफ की बटालियन 169 के जवानों ने फेंसिंग पार खेत से हेरोइन के तीन पैकेट बरामद किए, जिनका वजन दो किलोग्राम था। बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक सरहद से मिली हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग बारह करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि पाक ने अब ट्रैक्टर-ट्राली में लगने वाली लोहे की रॉड में हेरोइन छिपाकर भारतीय क्षेत्र में फेंकना शुरू कर दिया है। पिछले एक सप्ताह से लगातार सरहद से हेरोइन बरामद हो रही है। वीरवार को फिरोजपुर सेक्टर की बीओपी के दोना तेलु मल के पास खेतों में से लोहे की दो रॉड मिली थी जिसमें हेरोइन बरामद हुई थी। कुछ दिन पहले खेत में से पच्चीस करोड़ की हेरोइन मिली थी।