{"_id":"5810ffa64f1c1b2f77bc4422","slug":"heritage-furniture-stolen-two-jailed-after-court-appearance","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरिटेज फर्नीचर चोरी : कोर्ट में पेशी के बाद दो को जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेरिटेज फर्नीचर चोरी : कोर्ट में पेशी के बाद दो को जेल भेजा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 27 Oct 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार चोरी के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गवर्नमेंट कॉलेज-11 के सेक्टर-15 स्थित ब्वॉयज हॉस्टल से हेरिटेज कुर्सियां चोरी करने के मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को बुधवार को जिला अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
पुलिस ने दो आरोपियों अनिल और नरेश को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की अपील की। साथ ही अन्य आरोपियों राजेश और संतोष का दो दिन का रिमांड मांगा। पुलिस ने अदालत में दलील दी कि उन्हें मामले में मुख्य आरोपी पवन कुमार को गिरफ्तार करना है।
विज्ञापन
साथ ही आरोपियों से और हेरिटेज कुर्सियां बरामद करनी हैं। इस आधार पर अदालत ने राजेश और संतोष का एक-एक दिन का रिमांड और बढ़ा दिया। बता दें कि गवर्नमेंट कॉलेज-11 के सेक्टर-15 स्थित ब्वायज हॉस्टल से 9 अक्तूबर को चार हेरिटेज कुर्सियां चोरी हो गई थीं।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच के बाद मामले में 15 अक्तूबर को एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने इलाके की फोन डेटा निकाल जांच की तो पाया कि फर्नीचर का काम करने वाले अनिल के मोबाइल की लोकेशन घटनास्थल के पास थी।
इसके बाद पुलिस ने सेक्टर-56 निवासी अनिल से पूछताछ की तो उसने हेरिटेज फर्नीचर चोरी में शामिल होने की बात कबूल ली। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-41 निवासी नरेश कुमार, धनास निवासी राजेश कुमार और संतोष कुमार को गिरफ्तार किया था।