{"_id":"f880b4ac6528caf68bb9d5283aaf567e","slug":"helper-of-terrorist-ratandeep-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी रतनदीप का मददगार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आतंकी रतनदीप का मददगार गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 10 Nov 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ पुलिस के आपरेशन सेल ने जसबीर सिंह नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जसबीर सिंह को तरनतारन से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक जसबीर सिंह ने सेक्टर-34 में 1999 में हुए बम कांड में आतंकवादी रतनदीप सिंह की वित्तीय मदद की थी।
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस के आपरेशन सेल के मुताबिक जसबीर सिंह सेक्टर-33 चंडीगढ़ का रहने वाला है। इस व्यक्ति का पाकिस्तान कमांडो फोर्स के चीफ परमजीत सिंह पंजवार से गहरा संबंध बताया जाता है। चंडीगढ़ पुलिस ने जसबीर सिंह को 8 और 9 नवंबर की रात गिरफ्तार किया। यह आपरेशन चंडीगढ़ आपरेशन सेल के इंस्पेक्टर जसमिंदर सिंह ने डीएसपी आपरेशन सेल के निर्देशन में किया।
विज्ञापन
आपरेशन सेल के एक अधिकारी ने बताया कि चंडीगढ़ पुलिस ने जसबीर सिंह को जिला तरनतारन के गांव खैर डिंके पंजाब से गिरफ्तार किया है। आपरेशन सेल ने जसबीर सिंह को पासपोर्ट कार्यालय सेक्टर-34 के नजदीक हुए बम विस्फोट में रतनदीप का सहयोगी बताया है।
विज्ञापन
बम विस्फोट के दौरान तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रतनदीप सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर चंडीगढ़ पुलिस ने पेश किया था। रतनदीप सिंह पुलिस के पास आठ दिन के रिमांड पर है। इससे पहले रतनदीप सिंह को पंजाब पुलिस ने यूपी के गोरखपुर से गिरफ्तार किया था।