फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Head master of government primary school Muktsar attacked

Muktsar: सरकारी प्राइमरी स्कूल के हेड मास्टर पर स्कूल में घुसकर हमला, महिला टीचर पर लगाए आरोप

Sun, 18 Feb 2024 05:09 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 18 Feb 2024 05:09 PM IST
सार

चमन लाल ने बताया कि वह सरकारी प्राइमरी स्कूल दशमेश नगर में बतौर हेड मास्टर सेवाएं निभा रहा है। स्कूल में 12 अध्यापकों का स्टाफ उनके अधीन काम कर रहा है। स्कूल की एक महिला टीचर उसके साथ रंजिश रखती है। गत शनिवार को स्कूल छुट्टी के बाद दोपहर तीन बजे जब वह घर जाने लगा तो उक्त महिला टीचर ने अपने भाई और बेटे को स्कूल में बुला लिया और उन्होंने आते ही उसके साथ गाली-गलौच व हाथापाई शुरु कर दी।

विज्ञापन
Head master of government primary school Muktsar attacked
हेडमास्टर को पीटते आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

मुक्तसर के दशमेश नगर स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल के हेड मास्टर चमन लाल पर ऑनड्यूटी स्कूल में ही घुसकर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हेड मास्टर की बुरी तरह से पिटाई कर उन्हें घायल कर हमलावर मौके से भाग निकले। 
विज्ञापन


घटना शनिवार दोपहर करीब तीन बजे की है। पूरी घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घायलावस्था में हेड मास्टर चमन लाल सिविल अस्पताल में भर्ती हैं जहां उन्होंने स्कूल की ही एक महिला टीचर पर उस पर हमला करवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


चमन लाल ने बताया कि वह सरकारी प्राइमरी स्कूल दशमेश नगर में बतौर हेड मास्टर सेवाएं निभा रहा है। स्कूल में 12 अध्यापकों का स्टाफ उनके अधीन काम कर रहा है। विभाग की तरफ से जारी प्रत्येक नियम को स्कूल में लागू करना बतौर हेड मास्टर उनका कर्तव्य बनता है। जिसके चलते स्कूल की एक महिला टीचर उसके साथ रंजिश रखती है। गत शनिवार को स्कूल छुट्टी के बाद दोपहर तीन बजे जब वह घर जाने लगा तो उक्त महिला टीचर ने अपने भाई और बेटे को स्कूल में बुला लिया और उन्होंने आते ही उसके साथ गाली-गलौच व हाथापाई शुरु कर दी। यह सारी घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आकर उसकी जान बचाई। इस संबंधी थाना सिटी पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सिटी के एसएचओ वरुण कुमार ने बताया कि वह अवकाश पर चल रहे हैं। मामला उनके ध्यान में है। फिलहाल जांच की जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी दौलत राम का कहना है कि मामले की जांच विभाग के बीपीईओ को सौंप दी गई है। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से अभी लिखित बयान उनके पास नहीं आए हैं।


उधर, बताते हैं कि महिला टीचर ने भी थाने में हेड मास्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। महिला टीचर के साथ संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन हो नहीं सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed