फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Head Constable Commits Suicide At Ajnala Bus Stand

चंडीगढ़ में तैनात हेड कांस्टेबल ने गोली मार की खुदकुशी, पुलिस ने कब्जे में लिया मोबाइल

Wed, 21 Aug 2019 07:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 21 Aug 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
Head Constable Commits Suicide At Ajnala Bus Stand
प्रतीकात्मक तस्वीर

अमृतसर के कस्बा अजनाला बस स्टैंड में पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने अपनी सरकारी रिवाल्वर से गोली मार कर खुदकुशी कर ली। हेड कांस्टेबल की पहचान हरजीत सिंह के रूप में हुई है। हरजीत सिंह को घायल अवस्था में अमृतसर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां उसने दम तोड़ दिया। हरजीत सिंह चंडीगढ़ में पंजाब आर्म्स पुलिस में तैनात था। 

विज्ञापन


थाना अजनाला के एसएचओ अमनदीप सिंह ने कहा कि पूरे मामले की बारीकी से जांच हो रही है। जब तक जांच पूरी नहीं होती तब तक कोई भी जानकारी नहीं दी जा सकती। अजनाला के बस स्टैंड के जिस स्थान पर खड़े होकर हरप्रीत सिंह ने अपने-आप को गोली मारी है, वहां का 25 सेकेंड का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। 
विज्ञापन


गोली मारते ही हरप्रीत जमीन पर गिर जाता है। पुलिस सूत्रों के अनुसार उसकी जेब में एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने इसे बारे में कोई भी जानकारी देने से इंकार कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हरप्रीत काफी समय से किसी बस का इंतजार कर रहा था। इसी बीच उसने कई बार मोबाइल से किसी से बातचीत की है। पुलिस ने उसके मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed