{"_id":"5b1a5e464f1c1bf86e8b6f6f","slug":"hcs-regan-kumar-arrested-by-haryana-police-in-molestation-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी का केस दर्ज होने के 9 दिन बाद आरोपी एचसीएस अफसर गिरफ्तार, जानिए मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी का केस दर्ज होने के 9 दिन बाद आरोपी एचसीएस अफसर गिरफ्तार, जानिए मामला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Fri, 08 Jun 2018 04:15 PM IST
विज्ञापन
एचसीएस रेगन कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला कर्मी से दफ्तर में ही छेड़छाड़ का मामला दर्ज होने के बाद आरोपी एचसीएस रेगन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। आरोपी एचसीएस ऑफिसर से तीन बॉण्ड भरवाकर अदालत ने जमानत दे दी है। घटना के 9 दिन बाद आरोपी अधिकारी की गिरफ्तारी से सोसाइटी में कार्यरत तमाम कर्मियों और पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 12 जुलाई को होगी।
29 मई को सेक्टर-दो स्थित एजुसेट से संबद्ध उत्कर्ष सोसाइटी के पूर्व सीईओ/प्रशासनिक अधिकारी रेगन कुमार ने दफ्तर में कार्यरत महिला कर्मी को लंच के बहाने बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने एक दिन बाद आरोपी एचसीएस अधिकारी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया था। छानबीन के बाद आरोपी एचसीएस अधिकारी को सभी पदों से मुक्त करते हुए मामले की जांच विभाग की सेक्सुअल हरासमेंट कमेटी को भी सौंपी गई।
पुलिस ने इस मामले में पीड़िता और आरोपी एचसीएस अधिकारी रेगन कुमार से भी पूछताछ की। पूछताछ, कॉल डिटेल्स सहित अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी अधिकारी को वीरवार को गिरफ्तार कर लिया। सहकर्मी ने आरोप लगाया था कि पिछले कुछ दिनों से लगातार वह अधिकारी पीछा कर रहा था। घटना के करीब दो महीने पहले ही एचसीएस अधिकारी ने इस सोसाइटी में ज्वाइन किया था। आरोपी एचसीएस अधिकारी एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी का दामाद है, इसलिए मामले में कार्रवाई में देरी होने के आरोप भी सोसाइटी में कार्यरत कर्मियों की ओर से लगाए जा रहे थे।
विज्ञापन
कार्यस्थल पर हुई छेड़छाड़ मामले में फंसते ही रेगन कुमार सहित अन्य लोग भी उसके साथ बचाव में उतर आए। इस मामले में पीड़िता के बयान दर्ज होने के बाद से रेगन कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सबूतों को इकट्ठा करने में जुटी थी।
पहले भी विवादों में रह चुके हैं रेगन कुमार
इससे पहले फरीदाबाद में रेगन कुमार की किसी बात पर हुई कहासुनी के बाद उन्होंने एक व्यक्ति को थप्पड़ जड़ दिया था। माना जा रहा है कि इस मामले में सेक्सुअल हरासमेंट कमेटी की जांच रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद एचसीएस अधिकारी पर शिकंजा और भी कसेगा।