{"_id":"5a46514f4f1c1b5c248b5424","slug":"hcs-paper-leak-former-registrar-of-high-court-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"HCS पेपर लीक: हाईकोर्ट का पूर्व रजिस्ट्रार गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
HCS पेपर लीक: हाईकोर्ट का पूर्व रजिस्ट्रार गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 30 Dec 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
hcs Paper Leak
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में जजों की नियुक्ति के लिए हुई एचसीएस जूडिशियल परीक्षा का पेपर लीक करने के मामले में चंडीगढ़ पुलिस की स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार के पद पर रह चुके आरोपी डॉ. बलविंद्र शर्मा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
कोर्ट ने एसआईटी की रोपड़ स्थित आरोपी के घर की तलाशी लेने की अर्जी भी मंजूर कर ली। इसके अलावा इस केस में पहले पकड़ी गई आरोपी सुनीता को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की भी अर्जी दायर की गई ताकि दोनों आरोपियों से क्रास एक्जामिनेशन की जा सके। हालांकि इस अर्जी पर कोर्ट ने फिलहाल कोई आदेश नहीं दिए।
आरोपी डॉ. बलविंद्र शर्मा को वीरवार देर रात रोपड़ स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया था। यह घर उन्हें हाल ही में अलाट हुआ है। इसी घर को सर्च करने के लिए एसआईटी ने अर्जी लगाई तो आरोपी पक्ष के वकील ने आपत्ति जताई। कोर्ट में कहा कि वह घर केस दर्ज करने के बाद अलॉट हुआ है, उसमें सर्च करने जैसा कुछ नहीं है, लेकिन कोर्ट ने इस दलील को नहीं माना और एसआईटी की अर्जी मंजूर कर ली।
विज्ञापन
रिमांड के दौरान रोजाना मेडिकल जांच के आदेश
वकील ने कोर्ट में कहा कि डॉ. शर्मा डायबिटीज के मरीज हैं, लेकिन उन्हें एसआईटी ने दवा नहीं दी। इस पर कोर्ट ने कहा कि रिमांड के दौरान आरोपी की रोज मेडिकल जांच कराई जाए। इस मामले में अब एक और आरोपी सुशीला की गिरफ्तारी बाकी है।