{"_id":"75daee795ff0608653ba97a623a9899e","slug":"hate-story-2-movie-on-theatre","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हेट स्टोरी 2 ' में डांस करने लगे युवाओं में जंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'हेट स्टोरी 2 ' में डांस करने लगे युवाओं में जंग
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
Updated Sat, 19 Jul 2014 08:40 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के करनाल शहर के नावल्टी सिनेमा में लगी हेट 2 स्टोरी में परदे के सामने ही युवकों के बीच तेजधार हथियार चले। इस दौरान दो युवकों को चोट आई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
स्कूल के छात्र नावल्टी सिनेमा में हेट 2 स्टोरी देख रहे थे। इसी बीच दो छात्र परदे के सामने पहुंचकर डांस करने लगे। दूसरे पक्ष के लड़कों ने उन्हें रोका, लेकिन वह लोग नहीं माने तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। हमले के दौरान घोघडीपुर फाटक क्षेत्र निवासी शीतल और उसका साथी जख्मी हो गए।
विज्ञापन