फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana ias officer sex video viral, see here

देखिए, IAS अधिकारी की 'रंगरलियों' का वायरल वीडियो

Thu, 16 Apr 2015 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़ Updated Thu, 16 Apr 2015 09:45 AM IST
विज्ञापन
haryana ias officer sex video viral, see here

हरियाणा के सीनियर आईएएस अधिकारी की 'रंगरलियों' का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में दिखने वाला जोड़ा अश्लील डांस कर रहा है। देखिए, पूरा मामला और वीडियो।

विज्ञापन


पंचकूला निवासी महिला ने हरियाणा के सीनियर आईएएस अधिकारी पर शादी का झांसा देकर सात साल से यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर चंडीगढ़ के आईजी आरके उपाध्याय ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उधर, हरियाणा सरकार ने मामले सामने आने के बाद आईएएस अधिकारी को छुट्टी पर भेज दिया है।
विज्ञापन


आरोप हैं कि आईएएस के खिलाफ महिला की शिकायत की फाइल मुख्य सचिव और डीजीपी की टेबल से गुजरते हुए हरियाणा सचिवालय में कई हफ्तों से अटकी पड़ी थी। मंगलवार को शिकायतकर्ता की चंडीगढ़ के आईजी आरके उपाध्याय से मुलाकात के बाद मामले के तूल पकड़ते ही हरियाणा ने चंडीगढ़ पुलिस को केस सौंपते हुए जांच का आग्रह कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, 'रंगरलियों' का वीडियो

haryana ias officer sex video viral, see here

शिकायतकर्ता के अनुसार वह शादीशुदा है और तलाक का केस चल रहा है। सोनीपत के एक व्यक्ति ने उसकी मुलाकात रॉय से करवाई थी। इसके बाद आईएएस ने खुद को तलाकशुदा बताते हुए उसे शादी का प्रलोभन दिया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर ही अधिकारी ने महिला के साथ संबंध बनाए।

उधर, मामला चर्चा में आने के बाद हरियाणा के मुख्य सचिव ने डीजीपी यशपाल सिंघल से इसकी जांच कराने के लिए कहा। था। मुख्य सचिव के आदेश के बाद मामले की जांच वरिष्ठ आईपीएस केपी सिंह को सौंप दी गई, लेकिन शिकायतकर्ता इस जांच से भी संतुष्ट नहीं है।

सामने आया वीडियो
यौन शोषण प्रकरण के सामने आने के बाद एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसे इस मामले से ही जुड़ा बताया जा रहा है। इस क्लिप में एक व्यक्ति और महिला एक कमरे में डांस करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed