फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana: Haryanvi artistes and players on target of gangsters and terrorists, NIA investigation reveals

हरियाणा: गैंगस्टर्स व आतंकियों के निशाने पर हरियाणवी कलाकार-खिलाड़ी, एनआईए जांच में खुलासा

Mon, 02 Oct 2023 09:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 02 Oct 2023 09:56 PM IST
सार

कौशल चौधरी ने केटीएफ के डल्ला-बंबीहा गैंग से हाथ मिलाया है। एनआईए जांच में खुलासा हुआ है कि प्रमुख हस्तियों से भय दिखाकर रंगदारी की तैयारी है। देशभर में छा रही हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री पर गैंगस्टर्स की नजर है।

विज्ञापन
Haryana: Haryanvi artistes and players on target of gangsters and terrorists, NIA investigation reveals
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश और विदेशों में छाए हरियाणावी कलाकार और खिलाड़ी आतंकियों व गैंगस्टर्स के निशाने पर आ गए हैं। दोनों क्षेत्रों की हस्तियों से रंगदारी और अवैध वसूली की तैयारी की जा रही है। इसके लिए हरियाणा के एनसीआर में सकि्रय कौशल चौधरी गैंग ने खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के आंतकी अर्श डल्ला और बंबीहा गिरोह से गठजोड़ किया है। एनआईए की जांच में यह खुलासा हुआ है। एनआईए द्वारा इनपुट दिए जाने के बाद से केंद्रीय एजेंसियों समेत हरियाणा की खुफिया एजेंसी भी सक्रिय हो गई हैं।

विज्ञापन


कई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का देश और विदेश में दबदबा है, जबकि आजकल हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री का भी बोलबाला है। पंजाब के बाद अब हरियाणवी गीत पूरे देश में अपना रंग बिखेर रहे हैं। पिछले कुछ ही सालों में हरियाणवी कलाकार और गायकों ने खूब नाम कमाया है। गैंगस्टर्स की अब हरियाणवी न्यूजिक इंडस्ट्री पर नजर है। वह इसमें अपनी हिस्सेदारी की फिराक में हैंं।
विज्ञापन


एनआईए की चार्जशीट में कहा गया है डल्ला और बंबीहा गिरोह द्वारा कि कौशल चौधरी गैंग को प्रमुख हस्तियों वे अवैध वसूली का टारगेट दिया गया है। सूत्रों का दावा है कि यहां से मिलने वाले पैसे से आधुनिक हथियार खरीदने की भी योजना बनाई गई है। पंजाब में पहले से ही गैंगस्टर्स इस प्रकार के कारनामे कर चुके हैं और पुलिस ने ऐसे मामलों का खुलासा कर चुकी है। अब गैंगस्टर्स हरियाणा में भी भय फैलाकर अवैध वसूली की कोशिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए मिलाया हाथ
चौधरी इस समय न्यायिक हिरासत में हैं। बताया जाता है कि कौशल चौधरी ने वर्ष 2016 में कुख्यात गैंगस्टर दविंदर बंबीहा को गुरुग्राम में शरण दी थी। एनआईए ने खुलासा किया है कि लॉरेंस गैंग द्वारा 2018 में चौधरी और उसके सहयोगी अमित डागर को मारने की योजना बनाई गई थी।


लॉरेंस के अंतरराष्ट्रीय समर्थन को देखते हुए अब चौधरी गैंग ने पंजाब के गैंगस्टरों से हाथ मिलाया है। गैंगस्टर्स और आतंकी सोशल मीडिया के माध्यम से अपना संपर्क बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed