{"_id":"672d00effaeb9d21160d5b25","slug":"haryana-hansi-sdm-suspended-for-harassment-of-contractual-employee-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: संविदा कर्मचारी के यौन उत्पीड़न में हांसी एसडीएम निलंबित, अब राजेश कौंथ को अतिरिक्त जिम्मेदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: संविदा कर्मचारी के यौन उत्पीड़न में हांसी एसडीएम निलंबित, अब राजेश कौंथ को अतिरिक्त जिम्मेदारी
Thu, 07 Nov 2024 11:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, चंडीगढ़/हिसार/फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, चंडीगढ़/हिसार/फतेहाबाद
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:33 PM IST
सार
पीड़ित ने मीडिया के सामने खुलासा किया है। एससी आयोग, मानव अधिकार आयोग को भी शिकायत दी है। आरोपी अधिकारी एक माह की छुट्टी पर गया है।
विज्ञापन
Suspended
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संविदा कर्मचारी के यौन उत्पीड़न के आरोपी एचसीएस अधिकारी व हांसी के एसडीएम कुलभूषण बंसल को सरकार ने तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस दौरान उनका मुख्यालय मुख्य सचिव कार्यालय रहेगा। वह बिना आधिकारिक अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। हिसार के एचसीएस अधिकारी राजेश कौंथ को हांसी एसडीएम की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इस संबंध में मुख्य सचिव कार्यालय की पसर्नल ब्रांच से आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले वीरवार दिन एक वीडियो भी वायरल हुआ। इसमें बंसल पीड़ित को धमकाकर यौन उत्पीड़न कर रहा है। बंसल वीरवार को दिन में एक महीने की छुट्टी पर चले गए। उधर, पीड़ित संविदा कर्मचारी ने फतेहाबाद में मीडिया के सामने पूरे मामले का खुलासा किया। उसने अनुसूचित जाति आयोग के अलावा मानवाधिकार आयोग, सीएम विंडो, डीजीपी, आईजी हिसार रेंज, एसपी हिसार को शिकायत भेजकर न्याय की मांग की है।
विज्ञापन
पीड़ित कर्मचारी ने बताया कि कुलभूषण बंसल फतेहाबाद में तैनाती के दौरान किसी के मार्फत उसे मसाज के लिए बुलाता था और 200 रुपये देता था। छह महीने पहले बंसल का तबादला हांसी हो गया। इसके बाद भी वह पीड़ित को हिसार स्थित अपनी कोठी पर मसाज के लिए बुलाता रहा। पीड़ित ने आरोप लगाया कि करीब डेढ़ माह पहले बंसल ने कोठी के ड्राइवर रूम में यौन उत्पीड़न का दबाव बनाया। उसने मना किया तो पिस्तौल दिखाकर जान से मारने और नौकरी से हटवाने की धमकी दी। उसे जातिसूचक शब्द बोलकर प्रताड़ित किया।
विज्ञापन
आरोपी अधिकारी ने ही नौकरी पर रखा था
पीड़ित ने कहा कि कुलभूषण बंसल ने उसे संविदा पर रखा था। वह अब भी कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपों की पुष्टि के लिए करीब डेढ़ महीने पहले उसने यौन उत्पीड़न के लिए मजबूर करने का वीडियो भी बनाया।
विभागीय अधिकारी बना रहे दबाव
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इस मामले को रफा-दफा करने के लिए विभागीय अधिकारी उस पर दबाव बना रहे हैं। उसने कहा कि वह अधिकारी पर कार्रवाई के लिए पुलिस को बयान देने को भी तैयार है।