फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana girl kidnapped and rape by village boys

मां के साथ सो रही बेटी को अगवा किया, रात भर दुष्कर्म किया और फिर...

Thu, 20 Jul 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हांसी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हांसी(हरियाणा) Updated Thu, 20 Jul 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
haryana girl kidnapped and rape by village boys
rape
दो युवकों ने मां के साथ सो रही 16 साल की लड़की को अगवा किया। रात भर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद जो हुआ, सभी के होश उड़ गए। घटना हरियाणा के हांसी की है। युवक ने एक किशोरी को रात में उसके घर से अगवा कर लिया। किशोरी को एक बंद फैक्ट्री में ले जाकर उसने पूरी तरह दुष्कर्म किया। तड़के करीब चार बजे किशोरी की आवाज सुनकर फैक्ट्री पहुंचे किशोरी के दो भाइयों और दो आरोपियों में हाथापाई हो गई।
विज्ञापन


इस दौरान टायलेट की दीवार और छत गिरने से किशोरी मलबे में दब गई, जिससे उसकी मौत हो गई। किशोरी के दोनों भाई घायल हैं। पुलिस ने एक आरोपी दिनेश के खिलाफ पोक्सो एक्ट-8 के तहत रेप और हत्या का केस दर्ज किया है। जबकि दूसरे आरोपी सुखदेव के खिलाफ तथ्यों को छिपाने और पता होने के बावजूद आरोपी के बारे में जानकारी नहीं देने के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


उधर, नागरिक अस्पताल पहुंचे भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. सुल्तान सिंह व नगर परिषद हांसी चेयरपर्सन प्रतिनिधि रिंकू सैनी ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सिटी थाना प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि आरोपी का लड़की के परिजनों के घर आना-जाना था। वह उसी कालोनी में रहता है। दोनों पक्षों में हुई धक्का-मुक्की के चलते शौचालय की दीवार गिरने से युवती की मलबे में दबने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह हुआ मामले का खुलासा

haryana girl kidnapped and rape by village boys
rape
पुलिस को दी शिकायत में किशोरी के पिता ने कहा कि सोमवार रात करीब 11 बजे उनकी पत्नी ने देखा कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री चारपाई पर नहीं है तो उन्होंने परिजनों को बताया। आरोप है कि वह रात के समय पड़ोस में पूछताछ करने गए, लेकिन पुत्री का पता नहीं चला। रात करीब डेढ़ बजे उन्होंने पुत्री के अपहरण की सूचना पुलिस को दी।

सारी रात जब पुत्री घर नहीं लौटी तो परिजन स्वयं उसकी तलाश करने लगे। तड़के करीब 4 बजे उन्हें क्षेत्र में एक बंद पड़ी गद्दे की फैक्ट्री से बचाओ-बचाओ की आवाज सुनाई दी। तुरंत किशोरी के दोनों भाई फैक्टरी में पहुंचे। वहां दिनेश और उसका साथी मौजूद थे। इस दौरान किशोरी के भाइयों और आरोपियों में हाथापाई हो गई। इस दौरान किशोरी टायलेट में थी।

मारपीट के दौरान दिनेश की लात टायलेट की दीवार को लग गई। जर्जर हालत के चलते टायलेट की दीवार और छत किशोरी पर गिर गई। इससे वह मलबे में दब गई। किशोरी को मलबे से निकाल कर नागरिक अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। घायल किशोरी के दोनों भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed