फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana: Dental hospital operator arrested by CM squad

हरियाणा : बिना प्रमाण-पत्र चला रहा था दांतों का अस्पताल, मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने किया काबू

Tue, 05 Jan 2021 04:38 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भूना/फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भूना/फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 05 Jan 2021 04:38 PM IST
विज्ञापन
Haryana: Dental hospital operator arrested by CM squad
भूना में कार्रवाई करने पहुंची मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को फतेहाबाद के भूना के पुरानी जनता धर्मशाला में चल रहे दंत अस्पताल के संचालक को हिरासत में लिया। टीम दांतों के अस्पताल के चिकित्सक संजय से प्रेक्टिस करने के लिए प्रमाण पत्र मांगा तो वह न तो प्रमाण-पत्र दिखा पाया और न ही दवाइयों से संबंधित खरीद-बिक्री का कोई रिकॉर्ड पेश कर पाया। पुलिस ने पीएचसी भिरडाना के दंत चिकित्सक डॉ. घनश्याम की शिकायत पर संजय के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के इंस्पेक्टर दुष्यंत सिंह और औषधि नियंत्रण अधिकारी रजनीश धारीवाल ने बताया कि उन्हें भूना में कई दंत चिकित्सकों की शिकायत मिली थी। शिकायत में बताया गया था कि भूना में दांतों के अस्पताल चलाने वाले झोलाछाप स्वयंभू डॉक्टर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन


इनके पास किसी भी प्रकार का कोई मेडिकल प्रमाण पत्र नहीं है। इसलिए कार्रवाई करने को मंगलवार को टीम गठित की गई, जिसमें इंस्पेक्टर दुष्यंत सिंह, औषधि नियंत्रण अधिकारी रजनीश धारीवाल, फतेहाबाद के दंत चिकित्सक डॉ. कमल बेनीवाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खेरातीखेड़ा के दंत चिकित्सक डॉ. महावीर सिंह और एमओ रणधीर सिंह शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह टीम भूना एसएचओ कपिल सिहाग से पुलिस सहायता लेकर संजय दांतों के अस्पताल पर पहुंची। संजय मौके पर ही मिला। टीम ने अस्पताल संचालक संजय से प्रेक्टिस करने का प्रमाण पत्र दिखाने को कहा तो संजय के पास कोई भी दस्तावेज नहीं मिले।

 

संजय दांतों के अस्पताल के संचालक संजय के खिलाफ धारा 336 व 420 एवं इंडियन मेडिकल काउंसिलिंग एक्ट 1956 की धारा 15-2/15-3 के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की गई है। - कपिल सिहाग, थानाध्यक्ष, भूना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed