{"_id":"5f9ec65ef387944f301456e3","slug":"haryana-crime-news-a-woman-shot-in-jind-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरा किराये पर लेने के बहाने की रेकी, 10 मिनट बाद घर में घुसकर महिला को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कमरा किराये पर लेने के बहाने की रेकी, 10 मिनट बाद घर में घुसकर महिला को मारी गोली
Sun, 01 Nov 2020 08:00 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 01 Nov 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कमरा किराये पर लेने के बहाने में रेकी करने के 10 मिनट बाद बाइक सवार दो बदमाशों ने घर में घुसकर महिला के सिर में गोली मार दी। अमरहेड़ी रोड पर रविवार दोपहर राजा की कोठी के पास हुई वारदात के दौरान वहा मौजूद नौकरानी और घायल महिला के बेटे ने शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को लेकर नागरिक अस्पताल गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। डीएसपी साधुराम ने बताया कि महिला को किस रंजिश के कारण गोली मारी गई है। फिलहाल अभी नहीं पता चल पाया है।
विज्ञापन
रोहतक जिले के गांव सामण निवासी पूजा कई वर्ष से राजा की कोठी के पास अपने मकान में रहती है। रविवार दोपहर में वह पड़ोसी के घर बैठी हुई थी। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और कमरा किराये पर लेने की बात कही लेकिन नौकरानी पूजा ने कमरा खाली नहीं होने की बात कहकर उन्हें लौटा दिया। जब युवक घर से निकले तो उसी समय पड़ोसी के यहां से मकान मालकिन पूजा भी आ गई।
विज्ञापन
दस मिनट के बाद फिर से वही दोनों युवक घर में घुसे और पूजा के सिर में गोली मार दी। गोली मारता देख नौकरानी चिल्लाने लगी। जब पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो युवक बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान दर्जकर आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।