फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hand grenade found in Fazilka of Punjab

फाजिल्का में हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप: बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया, क्षेत्र में तलाशी अभियान भी चलाया

Mon, 17 Jan 2022 08:34 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 17 Jan 2022 08:34 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव की वजह से पंजाब पुलिस तलाशी अभियान चला रही है। सोमवार को तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को फाजिल्का के गांव मुठियांवाला में हैंड ग्रेनेड मिला। इसके बाद बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। 

विज्ञापन
Hand grenade found in Fazilka of Punjab
हैंड ग्रेनेड के चारों तरफ रखी बोरियां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फाजिल्का के सीमावर्ती गांव मुठियांवाली के सेमनाला के किनारे चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान पुलिस को एक हैंड ग्रेनेड मिला। पुलिस ने उक्त क्षेत्र को खाली करवाया। सूचना मिलने पर वहां पर डीएसपी जोरा सिंह पुलिस पार्टी संग पहुंचे। हैंड ग्रेनेड के आसपास रेत की बोरियां लगाई गईं और बम निरोधक दस्ते की टीम को बुलाया गया।

विज्ञापन


डीएसपी जोरा सिंह ने बताया कि पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया जा रहा है, जिसके तहत भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव मुठियांवाली के सेमनाले के निकट वह सर्च कर रहे थे तो उनको एक हैंड ग्रेनेड मिला जिसके बाद उनके द्वारा रेत और मिट्टी से भरी बोरियों को लगाकर उसे चारो तरफ से कवर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


इसकी सूचना उच्चाधिकारियों और बम निरोधक दस्ते को दी गई है। उल्लेखनीय है कि पंजाब में काफी गोला-बारूद मिल रहा है। कुछ दिन पहले ही गुरदासपुर और अमृतसर से हैंड ग्रेनेड और आरडीएक्स पकड़ा गया है। पंजाब में विस्फोट करने के वास्ते सीमा पार से आया था। गांव मुठियांवाली में हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद उक्त क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू किया है और बम मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed