फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   hair dresser raped minor girl

हेयर ड्रेसर शॉप में 9 साल की बच्ची से रेप

Sat, 12 Jul 2014 08:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 12 Jul 2014 08:24 PM IST
विज्ञापन
hair dresser raped minor girl

एक हेयर ड्रेसर की दुकान के मालिक ने 9 वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार किया। दुकान में युवकों को आता देख आरोपी दुकान छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन


इलाके के लोगों को जब इस घटना का पता चला तो उन्होंने हेयर ड्रेसर की दुकान में तोड़फोड़ कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की मां की शिकायत पर हेयर ड्रेसर मालिक प्रिंस के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मामला पंजाब के लुधियाना शहर का है।

विज्ञापन

बाल कटवाने के लिए बच्ची को दुकान में छोड़ गई थी मां

hair dresser raped minor girl

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात को वह अपनी बेटी को प्रिंस हेयर ड्रेसर की दुकान पर बाल कटवाने के लिए छोड़ खुद काम से बाजार चली गई। जब वह वापस आई तो आरोपी ने कहा कि उनकी बेटी बिना बाल कटवाए ही वहां से चली गई। उसके घर पहुंचने पर वहां काफी लोग घर के बाहर इकट्ठा थे और उसकी बेटी ने उसे सारी बात बताई।

लोग तुरंत दुकान की ओर गए। युवकों को दुकान की ओर आता देख आरोपी प्रिंस वहां से फरार हो गया। लोगों ने दुकान में तोड़फोड़ भी की। पुलिस के अनुसार आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed