फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gym Trainer Murdered in Nabha of Patiala

Patiala: नाभा में जिम ट्रेनर की पीट-पीटकर हत्या, छह दोस्तों पर केस दर्ज, वजह जान पुलिस भी रह गई हैरान

Tue, 20 Feb 2024 02:20 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 20 Feb 2024 02:20 PM IST
सार

10 फरवरी को आरोपी बलविंदर धनोआ अपने साथियों के साथ हरप्रीत सिंह को घर से ले गया था। नाभा में आरोपियों ने हरप्रीत के साथ बुरी तरह से मारपीट की। घायल हरप्रीत ने सोमवार शाम दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में मृतक के दोस्तों पर सनसनीखेज आरोप लगाए।

विज्ञापन
Gym Trainer Murdered in Nabha of Patiala
जिम ट्रेनर हरप्रीत सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

पटियाला के नाभा में 26 साल के एक जिम ट्रेनर की उसी के दोस्तों की ओर से सिर में चोटें मार कर व बुरी तरह से पिटाई करके हत्या कर दी। नाभा थाना कोतवाली पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर छह दोस्तों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मृतक की पहचान हरप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। आरोपियों में बलविंदर धनोआ, सिकंदर, हैरी, सोनी और ठुली शामिल हैं। आरोपी भी जिम में आते थे। 
विज्ञापन


जिम ट्रेनर की पत्नी मनजीत कौर, बहन माही और माता सुरजीत कौर ने बताया कि 10 फरवरी को आरोपी बलविंदर धनोआ अपने साथियों के साथ हरप्रीत सिंह को घर से ले गया था। बाद में नाभा में एक खोखे के नजदीक आरोपियों ने हरप्रीत सिंह के साथ बुरी तरह से मारपीट की। इस दौरान जिम ट्रेनर के सिर में भी चोटें मारी गईं। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर हरप्रीत सिंह को तुरंत नाभा के सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया। राजिंदरा में जिम ट्रेनर की हालत में सुधार न होने पर पटियाला के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। वहां कईं दिन कोमा में रहते हुए जिंदगी की जंग लड़ने के बाद जिम ट्रेनर की सोमवार देर शाम मौत हो गई है। इसके बाद पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के परिवार वालों का आरोप है कि हरप्रीत सिंह की अच्छी बॉडी को देखकर दोस्त जलते थे। जिस किसी भी बॉडी बिल्डिंग के प्रोग्राम में वह लोग इकट्ठे होकर जाते थे। वहां हरप्रीत सिंह की बॉडी को काफी सराहा जाता था। लोग उसके साथ आकर सेल्फी लेते थे। जिससे दोस्त काफी चिढ़ते थे। इसी जलन में दोस्तों ने वारदात को अंजाम दिया था। संबंधित थाना कोतवाली नाभा के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह समराओ ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है, जल्द उन्हें काबू कर लिया जाएगा। उसके बाद पूछताछ में हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed