{"_id":"59d0f0fe4f1c1bf3538b5460","slug":"gym-care-taker-dies-after-falling-from-third-floor-after-late-night-party","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देर रात पार्टी के बाद तीसरी मंजिल से गिरकर जिम केयर टेकर की मौत, हादसा या हत्या?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देर रात पार्टी के बाद तीसरी मंजिल से गिरकर जिम केयर टेकर की मौत, हादसा या हत्या?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 01 Oct 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
तीसरी मंजिल से गिरकर जिम केयर टेकर की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्तों के साथ पार्टी के बाद सेक्टर-17 स्थित एक जिम की छत से गिरकर केयर टेकर की मौत हो गई। मृतक बंटी जिम में ही बतौर केयर टेकर तैनात था। छत से गिरने के बाद बंटी का दोस्त आशीष उसे सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल लेकर आया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसा शनिवार देर रात करीब सवा 12 बजे हुआ। आरोप है कि बंटी के दो दोस्त उसे मौके पर घायल अवस्था में छोड़कर चले गए। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बंटी कके परिजनों ने पुलिस से सही जांच और दोस्तों से पूछताछ की अपील की है।
पुलिस के मुताबिक बंटी अपने परिवार के साथ पेक की रिहायशी कालोनी में रहता था। उसके पिता रामपाल पेक में सफाई कर्मचारी हैं। बंटी के भाई रवि ने बताया कि शनिवार शाम को बंटी के दोस्त आशीष, जितेंद्र व एक अन्य लड़का उसे घर से बुलाकर ले गए थे। उनकी योजना पार्टी की थी। शाम करीब सात बजे चारों घर से निकले थे।

घर में चल रही थी शादी की बातें
तीसरी मंजिल से गिरकर जिम केयर टेकर की मौत
आशीष लाया था बंटी को अस्पताल
आशीष ने पुलिस को बयान दिया है कि सभी ने जिम की छत पर शराब पी और करीब 12 बजे घर को निकलने लगे। सभी एक साथ नीचे आने लगे, लेकिन बंटी हेलमेट भूलने की बात कहकर वापस छत पर चला गया। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह छत से गिर गया। मुंह के बल गिरे बंटी को आशीष एक ऑटो चालक की मदद से सेक्टर-16 के अस्पताल में लाया और अपनी मां को फोन कर हादसे की जानकारी दी ताकि वह बंटी के घर बता दे। जब तक बंटी केपरिजन अस्पताल पहुंचे, वह दम तोड़ चुका था।
घर में चल रही थी शादी की बातें, छोड़ गया जवान बेटा
पिता रामपाल ने बताया कि बंटी करीब सात साल से जिम में काम कर रहा था। सुबह जाकर वही जिम खोलता था, क्योंकि चाबियां उसी के पास होती थीं। अब घर में बंटी की शादी कराने को लेकर बातें चल रही थीं, लेकिन उसके परिजनों का यह सपना पूरा नहीं हुआ।