{"_id":"581f05304f1c1b067fb37278","slug":"gun-shot-on-akali-leader-baldev-singh-khaira-cook-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकाली नेता के घर में गाली चलने से रसोइये की मौत, सीने में लगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अकाली नेता के घर में गाली चलने से रसोइये की मौत, सीने में लगी
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Sun, 06 Nov 2016 05:39 PM IST
विज्ञापन
अकाली नेता बलदेव सिंह खैहरा के रसोइये की गोली लगने से मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकाली दल के फिल्लौर से हलका इंचार्ज बलदेव सिंह खैहरा के घर पर रविवार सुबह गोली चल गई। गोली खैहरा के कुक मोहित को जाकर लगी। उसे तुरंत लुधियाना अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फिल्लौर की पुलिस पहुंच गई। थाना प्रभारी जरनैल सिंह ने कहा कि अकाली नेता बलदेव सिंह खैहरा के गनमैन विक्रम के पास लाइसेंसी हथियार था। विक्रम पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। वह अपनी रिवाल्वर को कमरे में रखकर कहीं बाहर गया था। इस दौरान खाना देने कमरे में आया कुक मोहित रिवाल्वर के साथ छेड़खानी करने लगा।
गलती से गोली चल गई, जो मोहित की छाती में जा लगी। उसे इलाज के लिए लुधियाना के अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां उसे मृतक घोषित कर दिया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि गनमैन विक्रम के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अभी तक आरोपी विक्रम को विभाग से सस्पेंड नहीं किया और न ही गिरफ्तारी की गई।