{"_id":"5d300aca8ebc3e6d1214efdb","slug":"gubbara-gang-active-in-zirakpur-mohali-and-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़-मोहाली के बाद अब जीरकपुर में सक्रिय हो गया है 'गुब्बारा गैंग', खबर पढ़ें और अलर्ट रहें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़-मोहाली के बाद अब जीरकपुर में सक्रिय हो गया है 'गुब्बारा गैंग', खबर पढ़ें और अलर्ट रहें
Thu, 18 Jul 2019 11:30 AM IST
खुशबू गोयल
दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर
दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 18 Jul 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
बैग स्नैचिंग
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़-मोहाली के बाद अब जीरकपुर में गुब्बारा गैंग सक्रिय हो गया है। गैंग ने दिल्ली से आए रेडिसन ग्रुप के एक अधिकारी को निशाना बनाया और आरोपी उनकी गाड़ी से बैग लूटकर ले गए। पंचकूला निवासी गुरमिंदर सिंह ने बताया कि वह ड्राइवर है। दिल्ली से शताब्दी ट्रेन में सुबह 11 बजे चंडीगढ़ पहुंचे होटल रेडिसन ग्रुप के डायरेक्टर को इनोवा में बिठाकर जैसे ही हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट से आगे बढ़ा तो भीख मांग रहे एक युवक ने इनोवा के बोनट पर गुब्बारा मारा। बोनट गर्म था और गुब्बारे में मोबिल ऑयल होने के चलते धुआं कार के अंदर तक फैल गया।
ड्राइवर कुछ समझ पाता तभी हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट से आगे बढ़ते ही पीछे से आ रहे एक बाइक पर सवार दो युवकों ने इशारा कर गाड़ी रोकने को कहा, तब तक गाड़ी चंडीगढ़-जीरकपुर बार्डर तक पहुंच गई थी। फ्लाईओवर शुरू होने से पहले जीरकपुर के पहले लाइट प्वाइंट के पास ड्राइवर ने गाड़ी रोकी और कार का शीशा नीचे किया, तभी बाइक पर पीछे बैठे युवक ने कहा कि गाड़ी से मोबिल ऑयल टपक रहा है। यह देखने के लिए ड्राइवर बाहर निकला। उसी समय गाड़ी में ज्यादा धुआं होने के चलते डायरेक्टर भी गाड़ी से बाहर आ गए।
ड्राइवर नीचे झुककर मोबिल ऑयल का टैंक चेक करने लगा, इतने में बाइक सवारों ने पिछली सीट पर रखे बैग को उठाया और फरार हो गए। उन्होंने तत्काल 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, लेकिन लुटेरों का कुछ पता नहीं चला। बलटाना चौकी प्रभारी भिंदर सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

बैग में थे लाखों रुपये, लेकिन पैसों की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई
सूत्रों की मानें तो जिस बैग को गुब्बारा गैंग ने लूटा है, उसमें लैपटॉप, कपड़ों के साथ करीब पांच लाख रुपये कैश था। इसकी पुष्टि पुलिस नहीं कर रही है। एफआईआर भी ड्राइवर के नाम से दर्ज करवाई गई है, जिसमें लैपटॉप, कपड़े, पेन ड्राइव, क्रेडिट कार्ड व चेक बुक का जिक्र किया गया है।
रेकी कर गैंग देता है लूट को अंजाम
गुब्बारा गैंग लूट को अंजाम देने के लिए पहले रेकी करता है। अभी हाल ही में चंडीगढ़ सेक्टर-34 एलआईसी में कार्यरत भूपिंदर कुमार को मटौर के पास ऐसे ही गुब्बारा गैंग ने चकमा देकर बैग उड़ाया था, जिसमें पंद्रह हजार कैश, आईपैड, एटीएम कार्ड व एलआईसी के कागजात थे। इसके अलावा इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 स्थित शिव मंदिर के पास गुब्बारा गैंग ने इंजन ऑयल गिरने का झांसा देकर उनका बैग उनकी गाड़ी से उड़ा दिया था, जिसमें तीस हजार कैश, मोबाइल फोन चेकबुक सहित कई जरूरी कागजात थे।
सीसीटीवी खराब, पुलिस के हत्थे कैसे चढ़ेंगे आरोपी
जीरकपुर हाईवे पर सुरक्षा के मद्देनजर सात सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, लेकिन सभी खराब पड़े हैं। ऐसे में पुलिस का गुब्बारा गैंग तक पहुंचना मुश्किल हो सकता है। सिर्फ यही नहीं हाईवे का सीसीटीवी कैमरा बंद होने के चलते पूरे ट्राइसिटी में अपराधी वारदात को अंजाम देकर इसी रास्ते निकल जाते हैं और चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला व जीरकपुर पुलिस हाथ मलती रह जाती है।