फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Grandfather pushed eight year old grandson in Amritsar

खौफनाक: नाना ने आठ साल के नाती को नहर में दिया धक्का, गोताखोर तलाश में जुटे, वजह जान आप भी चौंक जाएंगे

Fri, 25 Aug 2023 01:41 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 25 Aug 2023 01:41 AM IST
सार

आरोपी ने अपने नाती गुरअंशप्रीत को जगदेव कलां के रास्ते में पड़ने वाली नहर में धक्का दे दिया और फरार हो गया। थाना प्रभारी हरचंद सिंह ने बताया कि आरोपी अमरजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और गोताखोरों की मदद से बच्चे की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Grandfather pushed eight year old grandson in Amritsar
बच्चे की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में एक व्यक्ति ने नहर में अपने आठ वर्षीय नाती को धक्का दे दिया। फिलहाल पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी है। दरअसल, अदालत ने एक दंपती में समझौता करवा कुछ दिन साथ रहने को कहा था। मगर आरोपी नाना यह नहीं चाहता है। यही वजह थी कि उसने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। राजासांसी थाना प्रभारी हरचंद सिंह ने बताया कि आरोपी नाना के खिलाफ केस दर्जकर उसकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन


राजासांसी के गांव बल सचंदर निवासी सुखदेव सिंह का अपनी पत्नी के साथ अदालत में विवाद चल रहा था। अदालत ने समझौता करवा दंपती को कुछ समय तक इकट्ठा रहने को कहा था। दंपती साथ रहने को मान गए मगर सुखदेव सिंह का ससुर अमरजीत सिंह निवासी गांव मीरांकोट इसके खिलाफ था। गुरुवार शाम आरोपी अपने आठ वर्षीय नाती गुरअंशप्रीत सिंह को अपने साथ ले गया। 
विज्ञापन


आरोपी ने अपने नाती गुरअंशप्रीत को जगदेव कलां के रास्ते में पड़ने वाली नहर में धक्का दे दिया और फरार हो गया। थाना प्रभारी हरचंद सिंह ने बताया कि आरोपी अमरजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और गोताखोरों की मदद से बच्चे की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed