फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gold Suppressed In Your House And Then Cheated Rs 18 Lakhs In Kapurthala

बाबा बोला-घर में गड़ा है सोना, फिर हुआ होश उड़ाने वाला खुलासा, तबाह हो गई परिवार की खुशियां

Thu, 25 Jul 2019 08:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला) Published by: ajay kumar Updated Thu, 25 Jul 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
Gold Suppressed In Your House And Then Cheated Rs 18 Lakhs In Kapurthala
सांकेतिक तस्वीर

कपूरथला के मंड एरिया के गांव शेरपुर डोगरा के दंपति से एक बाबा ने घर में सोना दबा होने की बात कहकर एक साल के अंदर 18 लाख रुपये ठग लिए।

विज्ञापन


बाबा के बहकावे में आकर दंपति जहां अपनी चार कनाल भूमि गिरवी कर चुका हैं, वहीं रिश्तेदारों की उधारी भी सिर चढ़ गई है। परेशान दंपति ने डीएसपी सुल्तानपुर लोधी कार्यालय के बाहर आरोपी बाबा की ओर से दिए सोने के नकली बर्तन और अन्य सामान रखकर धरना लगा दिया। 
विज्ञापन


पीड़ित दंपति अजीत सिंह ने बताया कि पिछले साल उसकी पत्नी मनजीत कौर के पैर में दर्द होने पर वह गांव जब्बोवाल स्थित एक डेरे पर बाबा से झाड़ा लगवाने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पर उन्हें एक अन्य बाबा मिला, जिसने उन्हें बहकावे में ले लिया। उसने दावा किया कि वह उसका इलाज कर देंगे। अजीत सिंह ने बताया कि जब वह डेरे पर गया था तो वहां उसका साला भी मौजूद था।

उनके जाने के बाद उक्त बाबा ने उसके रिश्तेदार से नंबर लेकर फोन किया और उनके घर आ पहुंचा। उसने कहा कि उनके घर में हीरे-जेवर और सोना दबा है लेकिन इसे निकालने के लिए कुछ खर्च करना पड़ेगा।

उसके बाद से बाबा कभी 35 हजार तो कभी 50 हजार तो कभी सोने की मांग के बदले पैसे ऐंठता रहा जो उसने अपने रिश्तेदारों से उधार लेकर और अपनी चार कनाल भूमि गिरवी रखकर दिए।

 इस दौरान आरोपी बाबा ने दो बार उन्हें कुछ रकम दी लेकिन वह 98 हजार की चिल्ड्रन नोट दिए जो उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले थाना कबीरपुर के एसएचओ को दे दिए। पीड़ित दंपति ने आरोप लगाया कि वह इंसाफ के लिए पुलिस अफसरों के दर पर चक्कर काट रहे हैं लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। 

इस समय जाली करेंसी कहां है, इसके बारे में भी कुछ पता नहीं है। पीड़ित मनजीत कौर ने बताया कि बाबा उन्हें बच्चे की मौत होने का डरावा देकर पैसे ऐंठता रहा है। घर में दबा सोना तो मिला नहीं लेकिन बाबा ने दो बार दो बैग भेजे। लेकिन उन्हें खोलने नहीं दिए और कहा कि इनमें तीन करोड़ रुपये और सोना है। वह खुद आकर इन बैग को खोलेगा। 

डीएसपी सुल्तानपुर लोधी सरवन सिंह बल ने कहा कि वह अभी अभी यहां तैनात हुए हैं। मंगलवार को पीड़ित पक्ष को सुबूत लेकर आने के लिए कहा। जिसके बाद पुलिस कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसएसपी सतिंदर सिंह ने इस तरह के मामले से पूरी अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि इसके बारे में पता करवाएंगे और नकली नोट कहां गए, इसका भी पता लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed