{"_id":"71d32543d6afa8a1496cf79afe3a0997","slug":"gold-chain-snatched-from-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवकों ने महिला का मंगलसूत्र झपटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार युवकों ने महिला का मंगलसूत्र झपटा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 14 Jul 2014 08:33 PM IST
विज्ञापन
अपनी मां के साथ घर वापस लौट रही एक महिला का मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने मंगलसूत्र छीन लिया।
विज्ञापन
सेक्टर-34 पुलिस ने महिला नेहा की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। नेहा ने पुलिस को बताया वह किसी काम से अपनी मां सत्यदेवी के साथ बाजार गई थी। जब वह वापस लौट रही थी तो सेक्टर-46 में स्कूल के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवक सामने से आए।
जिन्होंने शिकायतकर्ता नेहा के गले से मंगलसूत्र छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना रविवार रात की है।