लाहौर जा रही 'सदा-ए-सरहद' का पहिया निकला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाहौर जा रही सदा-ए-सरहद का एक्सल टूटने से पहिया बाहर निकल गया और बस रेंगती हुई जीटी रोड से नीचे उतर गई। सौभाग्यवश बड़ा हादसा होने से बच गया।
शनिवार को यह घटना जीटी रोड पर गांव रतनगढ़ के नजदीक हुई। यहां दिल्ली से लाहौर जा रही सदा-ए-सरहद के पिछले पहिये का एक्सल टूटने से पहिया बाहर निकल गया, जिससे बस काफी दूर तक जीटी रोड पर रेंगती रही। दुर्घटना स्थल पर तीव्र मोड़ होने के कारण बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन चालक ने सूझबूझ से बस को नीचे उतार दिया।
बस का एक्सल टूटने से ऐसी घटना
यहां चिंताजनक पहलू यह है कि लगातार दूसरे दिन पाकिस्तान की इस बस का एक्सल टूटने से ऐसी घटना हुई। शुक्रवार को भी दिल्ली जाते समय घरौंडा के पास इसका अगला पहिया जाम हो गया था।
बस यात्री मोहम्मद हनीफ ने कहा कि यह बस खटारा हो चुकी है और यात्रियों को इस बस के खराब होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बस करीब छह घंटे बाद दोपहर तीन बजकर 28 मिनट पर ठीक हुई और शाहाबाद से अमृतसर की ओर रवाना हुई।