फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Girls thar at the Chandigarh PU temple thieves stole laptops and purses

Chandigarh: पीयू के मंदिर में माथा टेकने गईं छात्राएं, थार का शीशा तोड़ लैपटॉप व पर्स उड़ा ले गए चोर

Sat, 15 Nov 2025 01:31 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 15 Nov 2025 01:31 PM IST
सार

छात्रा उमंग मुदगिल और उसकी मित्र इक्षिका शरली शुक्रवार शाम करीब 5:10 बजे मंदिर पहुंची थीं। दोनों ने अपनी ब्लैक थार (PB10 HC 2424) मंदिर के बाहर पार्क की थी। कुछ देर बाद जब वे बाहर आईं तो देखा कि ड्राइवर साइड का शीशा टूट चुका था और गाड़ी के अंदर एक बड़ा पत्थर पड़ा था।

विज्ञापन
Girls thar at the Chandigarh PU temple thieves stole laptops and purses
पीयू में चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब यूनिवर्सिटी, सेक्टर-14 स्थित मंदिर के बाहर खड़ी छात्राओं की थार गाड़ी को चोरों ने निशाना बनाया। मंदिर में पूजा करने गईं छात्राएं लौटकर आईं तो गाड़ी का शीशा टूटा मिला। कार में से कीमती सामान गायब था। हैरानी की बात यह है कि चोरी के समय की सीसीटीवी फुटेज भी पूरी तरह गायब है, जिससे पुलिस जांच पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक छात्रा उमंग मुदगिल और उसकी मित्र इक्षिका शरली शुक्रवार शाम करीब 5:10 बजे मंदिर पहुंची थीं। दोनों ने अपनी ब्लैक थार (PB10 HC 2424) मंदिर के बाहर पार्क की थी। कुछ देर बाद जब वे बाहर आईं तो देखा कि ड्राइवर साइड का शीशा टूट चुका था और गाड़ी के अंदर एक बड़ा पत्थर पड़ा था। इससे साफ था कि चोरों ने पत्थर मारकर गाड़ी का शीशा तोड़ा और वारदात को अंजाम दिया। छात्रा की शिकायत पर सेक्टर-11 थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महंगा सामान और दस्तावेज चुरा ले गए

चोर गाड़ी से लेनोवो का स्टील-ग्रे लैपटॉप, ब्राउन पर्स (4–5 हजार रुपये नकद सहित), ब्लैक वालेट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, कोटक व एसबीआई के एटीएम कार्ड, और स्कूटी की आरसी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटेज गायब, बढ़ा संदेह

छात्राओं ने बताया कि मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरी होने के ठीक उस समय का वीडियो ही गायब मिला। इससे घटना और संदिग्ध हो गई है। पुलिस के अनुसार फुटेज न मिलना जांच को कठिन बना रहा है। पुलिस आस-पास के अन्य कैमरों की भी जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed