{"_id":"44b3e0fee33b72d0a30760db28890d54","slug":"girls-students-sucide","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीएस की छात्रा ने फंदा लगा जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीडीएस की छात्रा ने फंदा लगा जान दी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 28 Feb 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
बागवाली स्थित स्वामी देवी दयाल कालेज के हॉस्टल में बीडीएस थर्ड ईयर की छात्रा ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
हिमाचल निवासी संचालिका तबीयत खराब होने की बात कहकर अपनी सहेलियों के साथ खाना खाने नहीं गई। सहेलियां जब खाना खाकर लौटीं, तब तक कमरे में संचालिका की कोई चहल-पहल नहीं थी।
विज्ञापन
कुछ देर बाद दरवाजा खटखटाने पर भी जब कोई रिस्पांस नहीं मिला तो छात्राओं ने कालेज प्रबंधन को सूचना दी और जब दरवाजा खोला गया तो पंखे से लटकता उसका शव मिला।
विज्ञापन
रायपुररानी पुलिस ने शव को पंचकूला सेक्टर-6 जनरल हास्पिटल की मार्चरी में रखवा दिया है।