{"_id":"41f2561254ecfbab39e9a208c42e5580","slug":"girls-student-were-tuition-no-return-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूशन पढ़ने गई थीं, लेकिन..घर नहीं लौटीं ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्यूशन पढ़ने गई थीं, लेकिन..घर नहीं लौटीं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 16 Mar 2014 08:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव फैंदा और गांव अटावा से एक-एक छात्रा के लापता होने का समाचार मिला है। दोनों मामलों में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सेक्टर-34 पुलिस ने गांव फैंदा से एक नाबालिग छात्रा के गायब होने का मामला दर्ज किया है। छात्रा के भाई अजय कुमार ने पुलिस में दी शिकायत में बताया है कि उसकी बहन शुक्रवार शाम को सेक्टर-46 में टयूशन पढ़ने के लिए गई लेकिन वह वापस घर नहीं आई।
शिकायतकर्ता के अनुसार उनके यहां से एक रवि का नाम का भी लड़का गायब है। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी रवि ही उसकी बहन को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है।
विज्ञापन
उधर गांव अटावा से एक भी एक 9 साल की लड़की गायब हुई है। सेक्टर-34 पुलिस ने पिता शंकर की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
पिता के अनुसार उनकी बेटी सेक्टर-36 केसरकारी स्कूल में पढ़ती है। दोपहर बाद वह टयूशन पढ़ने के लिए जाती है लेकिन टयूशन से शाम को घर वापस नहीं आई। पिता के अनुसार उसने अपने स्तर पर बेटी की काफी तलाश की है।
विज्ञापन