फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   girl swallowed poison due to sexual harassment by uncle in jind

मामा करता है यौन शोषण, मैं जीना नहीं चाहती..और खा लिया जहर

Wed, 28 Sep 2016 08:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा) Updated Wed, 28 Sep 2016 08:55 AM IST
विज्ञापन
girl swallowed poison due to sexual harassment by uncle in jind
यौन शोषण के कारण युवती ने निगला जहर - फोटो : अमर उजाला
6 साल से मामा मेरा यौन शोषण कर रहे हैं, मैं अब जीना नहीं चाहती। लड़की ने ऐसा कहा और जहर निगल लिया। घटना हरियाणा के जींद की है। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली और 23 वर्षीय युवती ने सोमवार दोपहर एसएसपी आवास के सामने जहरीला पदार्थ निगल लिया।
विज्ञापन


उसको जहर निगलते देख वहां तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने झपट्टा मारकर बोतल छीन ली। युवती को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। बाद में पुलिस को दिए बयान में युवती ने आरोप लगाया कि वह अपने मामा के पास रहती है और वह पिछले छह साल से उसका यौन शोषण कर रहा है।
विज्ञापन


इससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया। महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ यौन शोषण कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। बाद में युवती को चिकित्सकों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचपन से मामा के यहां रहती थी, पीटते थे

girl swallowed poison due to sexual harassment by uncle in jind
यौन शोषण के कारण युवती ने निगला जहर - फोटो : अमर उजाला
युवती द्वारा जहर निगलने की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मूलत: कैथल जिले की रहने वाली युवती ने बयान दिया कि वह बचपन से ही अपने मामा के घर रहती है। आरोप है कि पिछले छह साल से उसका यौन शोषण कर रहा है।

उसने विरोध करना चाहा तो उसके साथ मारपीट की जाती थी। युवती ने बताया कि वह यौन शोषण से शर्मसार हो चुकी है और जीना नहीं चाहती है। मामा उसे ब्लैकमेल करता है। इसलिए उसे मरने दें। मामा के खिलाफ कार्रवाई हो सके इसलिए उसने जहरीला पदार्थ निगला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed