फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Girl Student Molested by Punjab University Dental College Doctor

पीयू डेंटल इंस्टीट्यूट के डॉक्टर पर छात्रा ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, शिकायत दी

Wed, 14 Mar 2018 04:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 14 Mar 2018 04:39 PM IST
विज्ञापन
Girl Student Molested by Punjab University Dental College Doctor
molestation - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ स्थित हरिवंश सिंह जज इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंस एंड हॉस्पिटल के एक डॉक्टर पर छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। इंस्टीट्यूट में फाइनल ईयर की एक छात्रा ने छेड़छाड़ के आरोप लगाते हुए वीसी कार्यालय में शिकायत दी है। इसकी जांच पंजाब यूनिवर्सिटी कमेटी अंगेस्ट सेक्सुअल हरासमेंट (पीयू कैश) को भेज दी गई है।
विज्ञापन


डेंटल इंस्टीट्यूट में एक विभाग की फाइनल ईयर की छात्रा ने आरोप लगाया कि पिछले दिनों जब वह अपने विभाग में गई तो डॉ. देविंदर प्रीत सिंह ने उसे गलत तरीके से पकड़ा। इसके बाद किसी तरह वह खुद को संभालते हुए वहां से चली गई। छात्रा ने इसकी शिकायत वीसी कार्यालय में की। वहीं, शिकायत के बाद से ही डॉ. सिंह छुट्टी पर हैं और उनका फोन भी बंद है। उधर, पीयू प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि शिकायत जांच के लिए पीयू कैश में है।
विज्ञापन


पूर्व चेयरमैन हो चुके हैं सस्पेंड
शारीरिक प्रताड़ना की शिकायतों के चलते पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के पूर्व चेयरमैन असिस्टेंट प्रो. कोमल सिंह को पीयू कैश की जांच के बाद कुछ समय पहले सस्पेंड किए गए था। कोमल सिंह के खिलाफ कई बार अलग-अलग शिकायतें आई, जिसके बाद पीयू कैश में मामला चला और सीनेट सिंडिकेट से मंजूरी के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीसी पर भी लगे थे आरोप
पंजाब यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर के खिलाफ भी करीब ढाई साल पहले एक महिला सीनेटर ने प्रताड़ना की शिकायत दी थी। इस मामले ने इतना तूल पकड़ा कि चांसलर आफिस तक केस गया। फिलहाल, इसकी जांच करने के लिए अलग से कमेटी बनाने की प्रक्रिया चल रही है, जिसमें राष्ट्रीय महिला आयोग से भी एक सदस्य होने की इजाजत चांसलर आफिस से मांगी गई है। क्योंकि शिकायतकर्ता ने पीयू कैश से जांच कराने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed