फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Girl Sexually Harrased on Gun Point in Chandigarh

चंडीगढ़ः दोस्तों के साथ घर में घुसा, गन प्वाइंट पर लूटी युवती की अस्मत, विरोध किया तो पीटा

Sun, 11 Nov 2018 09:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 11 Nov 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
Girl Sexually Harrased on Gun Point in Chandigarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में गन प्वाइंट पर 22 वर्षीय युवती से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक वारदात से पहले युवती के एक परिचित व दो अन्य के साथ उसके घर पहुंचा। युवती के घर में थोड़ी देर तक रुकने के बाद तीन युवक और युवती की रूममेट बाहर चले गए। इसी बीच आरोपी युवक ने युवती को गन प्वाइंट पर ले लिया।
विज्ञापन


युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट कर दुराचार कर डाला। जब पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी धमकी देते फरार हो गया। पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। युवती से दुराचार की सूचना मिलते ही साउथ एएसपी निहारिका भट्ट, सेक्टर-49 थाना प्रभारी जसविंदर कौर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन


उन्होंने देर रात पीड़िता का मेडिकल करवाया, जहां दुराचार की पुष्टि होने के बाद आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 323, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक आरोपी को जानती है पीड़िता

Girl Sexually Harrased on Gun Point in Chandigarh
rape
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात लगभग डेढ़ बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि सेक्टर-63 स्थित एक मकान में युवती से गन प्वाइंट पर दुराचार हुआ है। पुलिस पीसीआर और सेक्टर-49 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए। पुलिस को दिए अपने बयान में मूलरूप से हिमाचल की रहने वाली पीड़िता ने बताया है कि वह चंडीगढ़ सेक्टर-63 में किराए के मकान में रहती है।

उसके घर पर शुक्रवार देर रात चार लड़के आए, जिनमें से वह एक को जानती थी, जबकि अन्य युवकों के बारे में उसे पता नहीं था। घर में थोड़ी देर रुकने के बाद एक परिचित और दो अन्य युवक उसकी रूममेट के साथ बाहर निकल गए। इसी बीच घर में रुके आरोपी युवक ने उसे दबोच लिया और गन प्वाइंट पर लेकर डराने-धमकाने लगा।

इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दुराचार किया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि पीड़िता पहले चंडीगढ़ स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। वारदात के बाद पुलिस ने एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की, ताकि आरोपी की पहचान हो सके।

फेसबुक से आरोपी की पहचान

Girl Sexually Harrased on Gun Point in Chandigarh
girl rape
वारदात के बाद पुलिस ने जब युवती के घर आए उन लड़कों के मोबाइल नंबर पर फोन किया तो वह स्विच ऑफ मिला। पुलिस इन नंबरों की लोकेशन सर्च कर रही है। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद और अन्य लोगों से पूछताछ कर आरोपी की सोशल मीडिया पर तलाश की तो फेसबुक पर पीड़िता ने आरोपी की पहचान कर ली।

आरोपी पर कई मामले दर्ज
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक के खिलाफ चंडीगढ़ में लडा़ई-झगड़े, हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में कई केस दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी युवक की पहचान हो चुकी है जल्द ही उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। युवती के उन दो दोस्तों से भी पूछताछ की जाएगी, जो लोग आरोपी युवक को लेकर देर रात पीड़िता के घर पहुंचे थे।  

देर रात तक छापेमारी
चंडीगढ़ पुलिस आरोपी को दबोचने के लिए देर रात छापेमारी करती रही। हालांकि, आरोपी युवक का कोई पता नहीं चल पाया है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में उसके दोस्तों और ठिकानों पर पुलिस पहुंची, लेकिन वह हाथ नहीं लगा।

164 के तहत बयान दर्ज
पुलिस ने शनिवार को पीड़िता को अदालत में पेश कर धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराए हैं। पीड़िता ने अपने बयान में कहा है कि घर में घुसे युवकों में से एक को वह पहले से जानती है, जबकि उस के साथ आए दो अन्य व दुराचार के आरोपी युवक को उसने पहली बार देखा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed